Chandauli News: जनचौपाल, सत्येंद्र बारी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Chandauli News: चंदौली में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी ने जनचौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

Ashvini Mishra
Published on: 14 Aug 2026 8:26 PM IST
Chandauli News: जनचौपाल, सत्येंद्र बारी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
X

Chandauli News: चंदौली जनपद के सर्किट हाउस में सत्येंद्र बारी, सदस्य, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार ने जनचौपाल लगाकर बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट संदेश अधिकारियों को सुनते हुए चेतावनी भी दिया कि बार-बार पीड़ितों को कार्यालय का चक्कर लगवाना लोगों को भारी पड़ सकता है इसलिए मुख्यमंत्री जी के निर्देशों का पालन कराते हुए पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। जनचौपाल में विशेष रूप से महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर सत्येंद्र बारी ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही स्पष्ट निर्देश देते हुए त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

जनचौपाल में पेंशन, दिव्यांग प्रमाणपत्र, राजस्व एवं जमीन से जुड़े मामलों सहित विभिन्न विभागों की शिकायतें सामने आईं। कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों से वार्ता कर समाधान की कार्रवाई कराई गई।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल, क्षेत्राधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, दिव्यांगजन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।सत्येंद्र बारी ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा की “फरियादी को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। पीड़ित की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसका समयबद्ध और सम्मानजनक समाधान किया जाए।” मुख्यमंत्री जी का सख्त निर्देश है कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिया जाए।पीड़ित को न्याय देने में ढिलाई पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी।कार्यक्रम में हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामदयाल यादव जी, एडवोकेट सत्येंद्र यादव तथा समाजसेवी इकलाक जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story