Chandauli News: तलवार से केक काटने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Chandauli News : चंदौली में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने ऑपरेशन वज्रपात के तहत युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की

Ashvini Mishra
Published on: 16 Jun 2026 2:22 PM IST
Chandauli News: तलवार से केक काटने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
X

 Chandauli News

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद की बलुआ पुलिस ने चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तलवार से केक काटने वाले युवक को गिरफ्तार एट लिया है।पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक जन्मदिन समारोह के दौरान तलवार से केक काटता दिखाई दे रहा था।

वीडियो संज्ञान में आते ही बलुआ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित युवक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त डब्लू सिंह उर्फ मनीष सिंह पुत्र सुदर्शन सिंह निवासी ग्राम प्रभुपुर, थाना बलुआ, जनपद चंदौली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान की कार्रवाई की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो प्रसारित करना तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्य किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे मामलों में पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

ऑपरेशन वज्रपात” अभियान के तहत जनपद पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने वाले वीडियो और आपराधिक गतिविधियों पर विशेष नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि युवाओं को कानून का सम्मान करना चाहिए तथा सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसे कृत्यों से बचना चाहिए, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो।

वायरल वीडियो के आधार पर तत्काल कार्रवाई कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि हथियारों का प्रदर्शन और कानून के विपरीत गतिविधियों को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, थाना बलुआ मय पुलिस टीम शामिल रही।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story