Chandauli News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की दर्दनाक मौत, छह माह का मासूम बाल-बाल बचा

Chandauli News: चंदौली जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सकलडीहा क्षेत्र में पिकअप की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई, जबकि उनके साथ मौजूद छह माह का मासूम बाल-बाल बच गया।

Ashvini Mishra
Published on: 27 Nov 2026 1:20 PM IST
Chandauli News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की दर्दनाक मौत, छह माह का मासूम बाल-बाल बचा
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो दर्दनाक सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में जहां तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई, वहीं बाइक पर गोद में मौजूद करीब छह माह का मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया। दूसरी घटना बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा गांव में हुई, जहां पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में शोक का माहौल है।पहली घटना सकलडीहा-कमालपुर मार्ग पर गौसपुर गांव के पास की है।

जानकारी के अनुसार खोर गांव निवासी मनजीत पुत्र मिठाई लाल (35 वर्ष) और दीपक विश्वकर्मा (30 वर्ष) बाइक से एक करीब छह माह के बच्चे को अस्पताल ले जाने के लिए अमलपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने दोनों युवकों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के दौरान गोद में मौजूद करीब छह माह का बच्चा उछलकर कुछ दूर जा गिरा। गनीमत रही कि मासूम को गंभीर चोट नहीं आई और उसकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही सकलडीहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है।

वहीं दूसरी घटना बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा गांव की है। यहां मोनू पाल बाइक से अपनी दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोनू पाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित पिकअप कुछ दूर जाकर पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जनपद में एक ही दिन हुई इन दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story