Chandauli News: बिहार में शराबबंदी के बीच यूपी-बिहार सीमा से वायरल वीडियो ने उठाए कई सवाल

Chandauli News: बिहार में शराबबंदी के बीच यूपी-बिहार सीमा पर शराब पीने का वीडियो वायरल। चंदौली में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, जांच के आदेश।

Ashvini Mishra
Published on: 8 July 2026 10:01 AM IST
Chandauli News: बिहार में शराबबंदी के बीच यूपी-बिहार सीमा से वायरल वीडियो ने उठाए कई सवाल
X

Chandauli News

चंदौली के बिहार सीमा पर शराब पीने के लिए बिहार से आने वाले पियक्कड़ों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बीच उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा से सटे चंदौली जिले के नौबतपुर स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शराब की दुकान के बाहर बने एक अलग केबिन और चखने की दुकान में लोगों को बैठकर शराब पीते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब की दुकान के बाहर लंबे समय से लोगों को खुलेआम शराब परोसी जा रही है। उनका कहना है कि दुकान के बाहर बनाए गए केबिन में ग्राहकों के बैठने और शराब पीने की व्यवस्था कर दी गई है। यदि ऐसा हो रहा है तो यह बिना बार लाइसेंस के शराब परोसने का मामला हो सकता है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

बताया जा रहा है कि यह शराब की दुकान बिहार सीमा से सटे इलाके में स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। वायरल वीडियो में कई लोग चखने की दुकान पर बैठकर शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोग आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि शराब की दुकान के बाहर इस तरह की व्यवस्था संचालित की जा रही है तो संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

मामले को लेकर अभी तक संबंधित आबकारी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में आबकारी अधिकारी ने बताया की वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में नियमों का उल्लंघन या किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story