Chandauli News: घुरहूपुर बौद्ध स्थल पहुंचे वियतनाम के भिक्षु, प्राचीन धरोहरों का किया अवलोकन

Chandauli News: चंदौली के घुरहूपुर स्थित ऐतिहासिक बौद्ध स्थल पर वियतनाम के 13 सदस्यीय बौद्ध भिक्षुओं के प्रतिनिधिमंडल ने दर्शन किए। भिक्षुओं ने प्राचीन गुफाओं, भित्तिचित्रों और बौद्ध अवशेषों का अवलोकन किया।

Ashvini Mishra
Published on: 28 Sept 2026 7:24 PM IST
Chandauli News: घुरहूपुर बौद्ध स्थल पहुंचे वियतनाम के भिक्षु, प्राचीन धरोहरों का किया अवलोकन
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले घुरहूपुर स्थित बौद्ध स्थल पर सोमवार को श्रीलंका के नेतृत्व में वियतनाम के बौद्ध भिक्षुओं का दल पहुंचा। इस दौरान बौद्ध अनुयायियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा बुद्ध के संदेशों का स्मरण किया।

वियतनाम के प्रसिद्ध बौद्ध भिक्षु वेन थिक मीन क्वांग के साथ 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने घुरहूपुर की पहाड़ी पर स्थित बुद्ध की भित्ति चित्रों, प्राचीन गुफाओं एवं अन्य बौद्ध अवशेषों का अवलोकन किया। बौद्ध भिक्षुओं ने स्थल की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्ता की सराहना करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र स्थलों पर पहुंचकर उन्हें अत्यंत शांति और आत्मिक सुख की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि भारत भगवान बुद्ध की तपोभूमि और ज्ञानभूमि है तथा यहां के बौद्ध स्थलों का दर्शन उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव है।

भिक्षुओं ने घुरहूपुर पहाड़ी की प्राकृतिक सुंदरता और वहां संरक्षित बौद्ध धरोहरों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थलों के संरक्षण और विकास से विश्वभर के बौद्ध अनुयायियों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा।इस अवसर पर बौद्ध संस्थान के अध्यक्ष वशिष्ठ मौर्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि घुरहूपुर का बौद्ध स्थल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और यहां देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आगमन होता रहता है। कार्यक्रम में गोविन्द मौर्य, ओम प्रकाश, रमाशंकर राजभर, महेन्द्र राजभर, चिथरु राजभर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story