Chandauli News: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, पिस्तौल सटाकर युवक को धमकाने का आरोप

Chandauli News : चंदौली में वायरल वीडियो से हड़कंप, पिस्तौल सटाकर युवक को धमकाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

Ashvini Mishra
Published on: 16 May 2026 10:27 AM IST
Chandauli News: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, पिस्तौल सटाकर युवक को धमकाने का आरोप
X

Chandauli Viral Video

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वायरल वीडियो में एक युवक खुलेआम पिस्तौल के बल पर दूसरे युवक को धमकाते, प्रताड़ित करते और जान से मारने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहा हैवीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो बबुरी थाना क्षेत्र का है, हालांकि पुलिस अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि करने में जुटी हुई है।

पिस्तौल सटाकर धमकाने और अपमानित करने का आरोप

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी युवक दबंगई के साथ पिस्तौल लहराते हुए पीड़ित युवक के सिर और शरीर पर असलहा सटाकर उसे लगातार धमका रहा है। वीडियो में आरोपी द्वारा युवक को अपमानित करने, थूकवाने, चटवाने और कपड़े उतरवाने जैसी हरकतों की धमकी भी दी जा रही है।वीडियो की भयावहता ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

मामला सामने आते ही बबुरी थाना पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, घटना के समय, स्थान और वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी और पीड़ित की पहचान करने में जुटी हुई है।शुरुआती जांच में पुलिस को वीडियो पुराना प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो कब का है और इसमें दिख रहे लोग कौन हैं।

एएसपी बोले, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्र शेखर ने कहा कि पुलिस किसी भी वायरल वीडियो को हल्के में नहीं ले रही है। मामले की गहन जांच कराई जा रही है।उन्होंने कहा कि यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है और किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या कानून व्यवस्था भंग करने की पुष्टि होती है, तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले पर लोगों की नजरें पुलिस जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story