TRENDING TAGS :
Chandauli News: बारिश ने गरीब परिवार पर बरसाया कहर, दीवार गिरने से वृद्ध की मौत
Chandauli News: सूचना के बाद शहाबगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई।
बारिश ने गरीब परिवार पर बरसाया कहर, दीवार गिरने से वृद्ध की मौत (photo: social media )
Chandauli News: चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोविंदीपुर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ईट की दीवार गिरने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद शहाबगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई। ग्रामीणों गरीब परिवार के लिए मुहब्जे की मांग कर रहे है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार के दिन से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण ऊंचे डीह (टीले) की मिट्टी धीरे-धीरे कटकर नीचे गिरने लगी थी। शनिवार की सुबह अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा नीचे गिरा और पास में ईट की दीवार पर बने टीन शेड पर जा गिरा। भारी दबाव के चलते दीवार धराशायी हो गई और उसके मलबे में गांव के निवासी मुनीब यादव (60 वर्ष) सोए थे दब गए।
ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही शहाबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई जुट गई।
वृद्ध की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की है।
समय रहते जरूरी कदम उठाने की अपील
स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के कारण गांव में कई जगहों पर मिट्टी की दीवारें कमजोर हो चुकी हैं और जिसे गिरने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से गांव के कमजोर मकानों का सर्वे करवा कर समय रहते जरूरी कदम उठाने की अपील की है।
इस संबंध में शहाबगंज थाना अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि बरसात के कारण दीवाल गिरी, जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई है ल।शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।चकिया तहसील के नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचकर परिजनों को सरकारी मुआवजे के लिए कार्यवाही करने में जुटे हुए हैं।


