Chandauli News: शादी समारोह से रहस्यमय ढंग से लापता हुई महिला, परिजन परेशान

Chandauli News: चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गई 54 वर्षीय महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजन लगातार तलाश कर रहे हैं और पुलिस से मदद की गुहार लगाई गई है।

Sunil Kumar
Published on: 15 May 2026 10:53 PM IST
Chandauli News: शादी समारोह से रहस्यमय ढंग से लापता हुई महिला, परिजन परेशान
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र से एक 54 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला अपने मायके में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थीं, लेकिन रात में अचानक गायब हो गईं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका है। घटना के बाद परिजन बेहद चिंतित हैं और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

शादी में शामिल होने गई थीं महिला

मिली जानकारी के अनुसार, सोनभद्र जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के ग्राम पड़हा निवासी रामदेईया पत्नी जगरनाथ पाल 9 मई 2026 की सुबह अपने मायके ग्राम लक्ष्मनपुर, पोस्ट चकरघट्टा, जिला चंदौली में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। परिवार के लोगों के अनुसार, दिनभर वह शादी कार्यक्रम में मौजूद रहीं और सभी से सामान्य रूप से बातचीत भी करती रहीं।

रात में अचानक हुई लापता

बताया जा रहा है कि 9 मई की रात करीब 10 बजे के बाद से रामदेईया अचानक कहीं चली गईं। जब काफी देर तक वह दिखाई नहीं दीं तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में भी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।महिला के लापता होने के बाद परिवार के लोग लगातार उनकी खोज में जुटे हुए हैं। परिजनों का कहना है कि रामदेईया की लंबाई लगभग 5 फीट है और उनका रंग सांवला है। घटना के समय उन्होंने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी। परिवार वालों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचना दें।

पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

चकरघट्टा थाना पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि महिला के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना या दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें, ताकि महिला को सुरक्षित खोजा जा सके।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story