TRENDING TAGS :
Chandauli News: युवाओं को रोजगार के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, 200 से अधिक ट्रेडों में मिलेगी निःशुल्क ट्रेनिंग
Chandauli News: इस पहल के तहत, बेरोजगार युवा 200 से अधिक ट्रेडों में 200 से लेकर 2000 घंटे तक का निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उन्हें रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
युवाओं को रोजगार के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, 200 से अधिक ट्रेडों में मिलेगी निःशुल्क ट्रेनिंग (photo: social media )
Chandauli News: चंदौली जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार ने एक बड़ा अवसर प्रदान किया है। अब रोजगार के लिए युवाओं को भटकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जगदीश सराय, चंदौली में 200 से अधिक ट्रेडों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के चेयरमैन डॉ. के.एन. पांडे द्वारा लखनऊ में मंत्री एवं विभागीय अधिकारियों के समक्ष एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
इस पहल के तहत, बेरोजगार युवा 200 से अधिक ट्रेडों में 200 से लेकर 2000 घंटे तक का निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उन्हें रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। चंदौली जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार ने यह बड़ा तोहफा दिया है।
विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर, उत्तर प्रदेश सरकार ने "कौशल एवं रोजगार" के नारे के साथ युवाओं को यह उपहार दिया है। अब जनपद के अंदर ही युवाओं को प्रशिक्षित करके, 200 से अधिक ट्रेडों में, जिसमें कंप्यूटर, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, ब्यूटीशियन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों को शामिल किया गया है, शिक्षा प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण के बाद, युवाओं को एनएसडीसी (NSDC) द्वारा प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे।
15 जुलाई 2025 को कार्यक्रम का इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजन किया गया था
इसी क्रम में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 15 जुलाई 2025 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें कौशल विकास मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम, यूपीएसडीएम के निदेशक पुलकित खरे (आईएएस) सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर, जनपद चंदौली की तरफ से डॉ. के.एन. पांडे ने फ्लेक्सी पार्टनर के रूप में एमओयू पर हस्ताक्षर कर उसका हस्तांतरण किया। इस समझौते के तहत, जिले में एक साथ 2000 से अधिक नौजवानों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दिया जाएगा।
इस संबंध में मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के चेयरमैन डॉ. के.एन. पांडे ने बताया कि यह सरकार की एक अनूठी पहल है, जिससे बेरोजगार युवाओं को अब इधर-उधर रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें उनकी पसंद की विधा के अनुरूप ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वे स्वयं रोजगार पैदा कर सकेंगे और दूसरों को भी रोजगार देने का कार्य करेंगे। यह पहल चंदौली के युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।


