Chandauli News: नहीं मिली प्रेमिका तो लगाया मौत को गले, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News : चंदौली के नदेसर गांव में 29 वर्षीय विकास मौर्य ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Ashvini Mishra
Published on: 19 May 2026 11:21 AM IST
Chandauli News: नहीं मिली प्रेमिका तो लगाया मौत को गले, परिजनों में मचा कोहराम
X

Chandauli News

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र स्थित नदेसर गांव में मंगलवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव गांव के बाहर आम के पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। प्रारंभिक चर्चा में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

फंदे से लटका मिला शव

मिली जानकारी एक मुताबिक, बलुआ थाना क्षेत्र के नदेसर गांव निवासी अरविंद मौर्य का 29 वर्षीय पुत्र विकास मौर्य का शव मंगलवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित बगीचे में आम के पेड़ से लटका मिला। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर जब पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना गांव के लोगों और परिजनों को दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

वहीं इस पूरे मामले को लेकर चर्चा है कि युवक प्रेम विवाह करना चाहता था जिससे कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। इस बाबत जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि, युवक ने आत्महत्या किया है। प्रेम प्रसंग का मामला प्रति हो रहा है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story