Chandauli: कांग्रेस ने भाजपा मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की संपत्ति सार्वजनिक करने की मांग उठाई

Chandauli News: चंदौली में कांग्रेस पार्टी की प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और महोबा पीड़िता मामले में संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की संपत्ति सार्वजनिक करने की मांग की।

Ashvini Mishra
Published on: 29 May 2026 3:44 PM IST
Chandauli: कांग्रेस ने भाजपा मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की संपत्ति सार्वजनिक करने की मांग उठाई
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रेस वार्ता आयोजित कर जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने भाजपा को नैतिकता का नसीहत देते हुए सभी मंत्रियों सांसदों तथा विधायकों के संपत्ति का ब्यौरा मंगा है,।जिलाध्यक्ष ने कहा कि अजय राय के खिलाफ उनकी संपत्ति की जांच की मांग की जा रही है, जबकि उनका सार्वजनिक जीवन पूरी तरह पारदर्शी रहा है। पार्टी ने इसे राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कदम बताया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि सरकार वास्तव में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करना चाहती है तो उसे अपने मंत्रियों और विधायकों की संपत्तियों की भी जांच करानी चाहिए और नैतिकता दिखाने के लिए अपने सभी मंत्रियों और सांसदो,विधायकों के संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करे।

महोबा में एक दलित छात्रा के कथित अपहरण, बंधक बनाकर रखने और दुष्कर्म के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि घटना के बाद सरकार का कोई प्रतिनिधि पीड़िता के परिवार से मिलने नहीं पहुंचा, जबकि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पीड़िता का हाल जानने और परिवार का दुख साझा करने के लिए महोबा पहुंचे।कांग्रेस के अनुसार, अजय राय के महोबा दौरे को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वह पीड़िता के घर पहुंचने में सफल रहे।पार्टी ने राज्य सरकार पर विभिन्न योजनाओं और विभागों में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।

कांग्रेस का दावा है कि स्थानीय निकायों, विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। साथ ही अयोध्या में हुए विकास कार्यों और खर्चों को लेकर भी सरकार से जवाबदेही की मांग की गई है।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और राजनीतिक दबाव की संस्कृति लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। पार्टी ने कहा कि वह महोबा पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करती रहेगी।कांग्रेस नीट परीक्षा सहित अन्य परीक्षाओं के लीक होने तथा परीक्षार्थियों के आत्महता के मामले को लेकर धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा की भी मांग दिया।इस अवसर पर दया राम पटेल,राजेंद्र गौतम,रामानंद यादव,शिवेंद्र मिश्र,राजेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story