Chandauli News: किसानों के नुकसान को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,कैविनेट मंत्री को दिखाया आइना

Chandauli News: चंदौली में किसानों के नुकसान को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, कैबिनेट मंत्री के सामने उठाई किसानों की समस्याएं

Ashvini Mishra
Published on: 8 Sept 2026 1:43 PM IST
Chandauli News
X

Chandauli News(Photo-Social Media)

Chandauli News: चंदौली जिले में लगातार हुई भारी बारिश से किसानों की फसल बर्बाद होने और कई इलाकों में जलभराव की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने किसानों को तत्काल राहत देने, फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने और चंदौली जिले को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारी बारिश के कारण जिले के कई गांवों में खेत जलमग्न हो गए हैं। धान सहित विभिन्न फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में प्रशासन तत्काल राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीमों से सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराए और प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराए।

कांग्रेस ने सकलडीहा इंटर कॉलेज के मैदान में लंबे समय से जलभराव की समस्या का भी मुद्दा उठाया। नेताओं ने कहा कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद मैदान और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा हो जाता है। इसके स्थायी समाधान के लिए नाला निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की गई।

ज्ञापन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जो कैबिनेट मंत्री अपने गांव और अपने विद्यालय में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं करा सके, उनसे प्रदेश के व्यापक हित में बेहतर व्यवस्था की उम्मीद कैसे की जा सकती है। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सकलडीहा के निवासी है और सकलडीहा से ही उनकी शिक्षा दीक्षा ही है।उनके पड़े हुए विद्यालय में कई वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है।

कांग्रेस ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास करना चाहिए। इसके साथ ही विंध्य एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी कांग्रेस ने की। नेताओं ने कहा कि परियोजना से प्रभावित किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए और प्रशासन उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करे। कांग्रेस ने बारिश के दौरान बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आकर जान गंवाने वाले पिंटू बिंद के परिजनों को भी आर्थिक सहायता देने की मांग की। पार्टी ने प्रशासन से मृतकों के परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने और बिजली व्यवस्था की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर श्रीमती मधु राय,रजनीकांत पांडेय राकेश सिंह,रामानंद यादव सहित अन्य लोग रहे उपस्थित।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story