Chandauli News: चंदौली में ड्यूटी के दौरान आरक्षी पंकज यादव का निधन, पुलिस ने बताया बीमारी कारण

Chandauli News: चंदौली के सैयदराजा क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात आरक्षी पंकज यादव का अचानक निधन हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

Ashvini Mishra
Published on: 26 May 2026 3:40 PM IST
Chandauli News: चंदौली में ड्यूटी के दौरान आरक्षी पंकज यादव का निधन, पुलिस ने बताया बीमारी कारण
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के थाना सैयदराजा अन्तर्गत नौबतपुर यार्ड में ड्यूटी पर तैनात आरक्षी पंकज यादव की मौत हुई थी जिसमें,पंकज यादव पुत्र श्री राम प्रकाश यादव, निवासी- ग्राम गतवा, थाना तरवा, जनपद आजमगढ़, , वर्तमान तैनाती-पुलिस लाइन में थी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा था। कल अचानक उनकी तबीयत अत्यधिक बिगड़ गई।

सूचना प्राप्त होते ही सैयदराजा थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरक्षी पंकज यादव को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों द्वारा परीक्षण के उपरान्त उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।घटना के संबंध में स्थानीय थाने द्वारा शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण की गई तथा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस विभाग द्वारा अन्य आवश्यक वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई प्रचलित है।

चन्दौली पुलिस केवाधिकारी तथा संबंधित पुलिस विभाग द्वारा इस दुःखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती है।इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि बीमारी के कारण मौत हुई है,विभागीय सम्मान की कार्यवाही उनके गृह जनपद आजमगढ़ में की जाएगी।जो नियमानुसार विभाग का दायित्व है,वह सब कार्य परिजनों के सहयोग से प्रचलित।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story