TRENDING TAGS :
Chandauli News: डीडीयू जंक्शन पर ओवरचार्जिंग और अवैध वेंडरों का बोलबाला, यात्रियों ने उठाए सवाल
Chandauli News: डीडीयू जंक्शन पर यात्रियों से ओवरचार्जिंग और अवैध वेंडरों की बढ़ती गतिविधियों पर सवाल, जांच और कार्रवाई की मांग।
Chandauli News
Chandauli News: चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर यात्रियों से निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने और अवैध वेंडरों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। रेलवे स्टेशन पर संचालित स्टालों पर ओवरचार्जिंग की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ताजा मामले में रेल यात्री दीपक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि प्लेटफार्म संख्या-3 स्थित शरीफन इंटरप्राइजेज के स्टाल पर 14 रुपये की पानी की बोतल 20 रुपये में तथा 40 रुपये मूल्य का कोल्ड ड्रिंक 50 रुपये में बेचा जा रहा है। यात्री ने रेलवे प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं दूसरी ओर जंक्शन पर अवैध वेंडरों के बढ़ते जमावड़े को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। आरोप है कि लाइसेंसधारी वेंडरों की आड़ में बड़ी संख्या में अवैध वेंडर स्टेशन परिसर और ट्रेनों में सामान बेच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जहां लाइसेंसधारी वेंडरों की संख्या सीमित है, वहीं उनके नाम पर कई गुना अधिक लोग वेंडिंग कार्य में लगे हुए हैं। कई लोगों द्वारा फर्जी पहचान पत्र का उपयोग कर वेंडिंग किए जाने की भी चर्चा है।
आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि कुछ सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत से यह कारोबार धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
रेलवे के वाणिज्य विभाग की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में यार्ड क्षेत्र में एक वेंडर की मौत की घटना भी सामने आ चुकी है, बावजूद इसके अवैध वेंडिंग पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी है। यात्रियों और सामाजिक संगठनों ने रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और संबंधित विभागों से ओवरचार्जिंग तथा अवैध वेंडिंग की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं मिल सकें।


