TRENDING TAGS :
Chandauli News: योगी सरकार में धार्मिक आयोजनों को मिला बढ़ावा, आगे भी जारी रहेगी सरकार: धनंजय सिंह
Chandauli News: चंदौली के धानापुर स्थित दशमी पोखरा परिसर में राजन जी महाराज की रामकथा में शामिल हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा मिला है।
Chandauli News
Chandauli News: चंदौली जनपद के धानापुर स्थित दशमी पोखरा परिसर में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज की रामकथा चल रही है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर रामकथा का श्रवण कर रहे हैं। इसी बीच कथा में शामिल होने पहुंचे जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में धार्मिक आयोजनों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की सराहना की और कहा कि जब से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने हैं, तब से ऐसे आयोजनों में बढ़ोतरी हुई है।
धनंजय सिंह ने कहा कि पहले भी कथा और धार्मिक आयोजन होते थे, लेकिन योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद इन आयोजनों को और अधिक बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि धानापुर में आयोजित रामकथा में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। यहां हिंदू और मुस्लिम सहित विभिन्न वर्गों के लोग एक साथ बैठकर कथा सुन रहे हैं। यह सामाजिक सहभागिता और आपसी मेलजोल का उदाहरण है।उत्तर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है और यह सरकार आगे भी चलती रहेगी। उन्होंने सरकार में किसी तरह के परिवर्तन की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि प्रदेश में योगी सरकार जारी रहेगी।
गौरतलब है कि सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील सिंह की ओर से उनके विधानसभा क्षेत्र के धानापुर में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज की रामकथा का आयोजन कराया जा रहा है। कथा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंच रहे हैं और भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का श्रवण कर रहे हैं।आयोजन में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के साथ राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। धनंजय सिंह के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति और धार्मिक आयोजनों को लेकर उनकी टिप्पणी सुर्खियों में आ गई है।कथा के तीसरे दिन बिहार सरकार मंत्री जमा खान,बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह,राज्यसभा सांसद साधना सिंह,जिलाध्यक्ष भाजपा काशी नाथ सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, राणा सिंह,सदानंद पांडे,संजय पांडे सहित कई गणमान्य सहित हजारों की संख्या में श्रोता रहे।


