TRENDING TAGS :
Chandauli News: दो चिकित्सा अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला, डॉ. रितेश कुमार को बबुरी CHC में तैनात
Chandauli News: डॉ. रितेश कुमार को बबुरी सीएचसी का अधीक्षक बनाया गया, जबकि डॉ. राजेश कुमार सिंह को धानापुर की जिम्मेदारी मिली, 3 नवंबर को जारी हुआ आदेश।
दो चिकित्सा अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला, डॉ. रितेश कुमार को बबुरी CHC में तैनात (Photo- Newstrack)
Chandauli News: चंदौली जिले में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दो चिकित्सा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से 3 नवंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक दोनों चिकित्सा अधिकारियों की नई तैनाती सुनिश्चित की गई है।
जारी आदेश के मुताबिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर में अधीक्षक के पद पर तैनात डॉ. रितेश कुमार (चिकित्साधिकारी, लेवल-3) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबूरी का नया अधीक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें जनपद चंदौली के कायाकल्प एवं नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) से संबंधित नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध करते हुए संबंधित कार्यों का दायित्व दिया गया है।
वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबूरी में अधीक्षक के पद पर कार्यरत डॉ. राजेश कुमार सिंह (चिकित्साधिकारी, लेवल-3) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर का नया अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने वर्तमान कार्यभार से मुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही कार्यभार हस्तांतरण की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी करते हुए संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना उपलब्ध कराएं।
इस प्रशासनिक फेरबदल को स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करने और अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


