Chandauli News: 20 साल से अवैध बिजली इस्तेमाल का आरोप, केबल कटने पर लाइनमैनों को धमकी

Chandauli News: चंदौली के बड़वाटाड़ गांव में बिना वैध कनेक्शन बिजली इस्तेमाल का आरोप है। केबल काटने पर विभागीय कर्मचारियों से अभद्रता और धमकी देने की शिकायत हुई है।

Sunil Kumar
Published on: 19 Aug 2026 10:47 PM IST
Charges of illegal electricity consumption for 20 years, linemen threatened over cable cutting
X

20 साल से अवैध बिजली इस्तेमाल का आरोप, केबल कटने पर लाइनमैनों को धमकी (पावर ग्रिड के सुपरवाइजर- देवेश यादव) (Photo- Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र से बिजली चोरी और विभागीय कर्मचारियों को धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। बड़वाटाड़ गांव में कथित रूप से बिना किसी वैध कनेक्शन के भारी-भरकम बिजली उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा था। जब विद्युत विभाग की टीम ने इस अवैध केबल को काट दिया, तो बौखलाए आरोपी द्वारा कर्मचारियों को जान से मारने की धमकियां देने और गाली-गलौज करने की बात सामने आई है।

बिना वैध कनेक्शन उपकरण चलाने का आरोप

विभागीय सूत्रों के अनुसार, बड़वाटाड़ गांव निवासी रेवती रमण सिंह उर्फ बलदाऊ पर आरोप है कि उनके परिसर में वर्ष 2005 से 10 KVA का ट्रांसफार्मर लगा है, जिसका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड या कनेक्शन नहीं है। दो महीने पहले जब विभागीय कर्मचारियों ने जांच के बाद इस अवैध कनेक्शन की केबल काट दी, तब से यह विवाद गहराता चला गया।

शिकायतें खारिज हुईं तो बढ़ा विवाद

केबल कटने के बाद आरोपी ने प्रशासनिक अधिकारियों और जिलाधिकारी से लेकर SDM तक शिकायतें दर्ज कराईं। विभागीय स्तर पर कोई राहत न मिलने और वैध कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी न होने पर विवाद और बढ़ गया। कर्मचारियों का कहना है कि आरोपी अब नियम-कायदों को दरकिनार कर उन पर अनुचित दबाव बनाने और डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा है।

सुरक्षा को लेकर चिंतित लाइनमैन, उच्च अधिकारियों से गुहार

पावर ग्रिड के सुपरवाइजर देवेश यादव सहित क्षेत्र में तैनात लाइनमैन बंसी विश्वकर्मा, सुनील पटेल, अंगद आदिवासी, रमेश और राम प्रकाश को जान से मारने की धमकी मिलने पर सभी कर्मचारियों में भारी आक्रोश और खौफ है। इस पूरी घटना के संबंध में सभी लाइनमैनों ने एकजुट होकर विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत करा दिया है। लाइनमैन कमलेश और अन्य सहकर्मियों ने विभाग व पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दोषी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Sunil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Kumar

Sunilkumarchandauli@newstracksite.vocalwire.com
Next Story