Chandauli News: चंदौली में 40 बोतल अवैध शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: मुगलसराय थाना पुलिस ने जीटीआर ब्रिज के पास चेकिंग के दौरान बिहार निवासी युवक को 40 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, मोबाइल और नकदी के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।

Sunil Kumar
Published on: 30 July 2026 6:18 PM IST
Bihar smuggler arrested with 40 bottles of illegal liquor in Chandauli
X

चंदौली में 40 बोतल अवैध शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार (Photo- Newstrack)

Chandauli News: मुगलसराय थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने जीटीआर ब्रिज के पास से बिहार निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अपने पिट्ठू बैग में अवैध अंग्रेजी शराब रखकर बेचने की फिराक में बैठा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 बोतल अवैध शराब, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

अपराध और शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वीआईपी गेट नंबर-1 के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जीटीआर ब्रिज की उत्तरी सीढ़ी के पास एक युवक काले रंग के बैग में शराब रखकर बेचने का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत घेराबंदी की।

भागने की कोशिश करते पकड़ा गया आरोपी

पुलिस को देखकर आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे धर दबोचा। पकड़े गए युवक की पहचान 20 वर्षीय विजय कुमार पासवान के रूप में हुई है, जो बिहार के पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र स्थित बलुआ गांव का निवासी है।

बैग से बरामद हुई शराब की बोतलें

आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से '8PM Gold' ब्रांड की 40 बोतलें (कुल 7.200 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुईं। इसके अलावा उसके पास से एक मोबाइल फोन और ₹200 नगद भी मिले। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वह शराब की तस्करी कर उसे ऊंचे दामों में बेचने की योजना बना रहा था।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

शराब बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी विजय कुमार पासवान के खिलाफ मुगलसराय थाने में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं (मु.अ.सं. 379/2026 धारा 60) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Sunil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Kumar

Sunilkumarchandauli@newstracksite.vocalwire.com
Next Story