Chandauli News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, पारिवारिक कलह की आशंका

Chandauli News: संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है।

Ashvini Mishra
Published on: 17 July 2026 1:31 PM IST
Chandauli News
X

Chandauli News(Photo-Social Media)

Chandauli News: चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के केराडिह गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम और स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया।

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से शव की पहचान कराई। मृतक की पहचान केराडिह गांव निवासी 52 वर्षीय विष्णु के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस के सामने पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की गई है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी। सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच में कोई संदिग्ध तथ्य सामने आता है तो उसके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना से पूरे केराडिह गांव में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीण घटना के कारणों को लेकर चर्चा कर रहे हैं, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच में जुटी हुई है।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story