TRENDING TAGS :
Chandauli मामूली बात पर व्यापारी की हुई हत्या,पूछताछ के लिए मनबढ़ युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में
Chandauli News : चंदौली में मामूली विवाद में व्यापारी की हत्या, पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर गहराई से की पूछताछ
Chandauli Trader Murder
Chandauli News : चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र के निनार गांव में हुए व्यापारी हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। सूत्रों के मुताबिक हिरासत में लिया गया युवक सनकी और मनबढ़ स्वभाव का बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है, जिसके बाद पुलिस की जांच एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुँच गई है।
घटना उस समय हुई जब मृतक व्यापारी ओमप्रकाश मौर्य रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। टहलते समय रास्ते में व्यापारी और आरोपी युवक का आमना-सामना हो गया, जिसके दौरान दोनों के बीच हल्का सा टकराव हो गया। बताया जाता है कि इसी मामूली बात पर युवक भड़क उठा और गुस्से में उसने बगल में शौच कर रहे वृद्ध की लाठी उठाकर तांडतोड़ व्यापारी पर हमला कर दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल था और पुलिस लगातार संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई थी।
स्थानीय लोगों और राहगीरों की निशानदेही पर पुलिस को एक युवक पर शक हुआ, जिसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआत में आरोपी टालमटोल करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई दिखाई तो उसने टूटकर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह सड़क पर चल रहा था और दोनों लोग अंधेरे में टकरा गए इसी बात पर मुझे गुस्सा आया और मैंने लाठी से मार दिया "मुझसे बड़ी गलती हो गई" जैसे शब्दों का उपयोग करते हुए अपने कृत्य पर पछतावा भी जताया।
महत्वपूर्ण बात यह है कि आरोपी और मृतक ओमप्रकाश मौर्य के बीच किसी भी प्रकार की कोई पुरानी दुश्मनी या विवाद नहीं था। पुलिस का मानना है कि आरोपी का स्वभाव पहले से ही अस्थिर था और मामूली टकराव ने उसे हिंसा पर उतार दिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से गहराई से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम को विस्तार से समझने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक पहुंचने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी की हत्या से परिजन और स्थानीय लोग बेहद दुखी हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।


