Chandauli: नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर युवक की पिटाई, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा में नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप के बाद विरोध करने पर युवक से मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

Ashvini Mishra
Published on: 18 Jun 2026 8:26 PM IST (Updated on: 18 Jun 2026 10:27 PM IST)
Chandauli: नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर युवक की पिटाई, जांच में जुटी पुलिस
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़कियों के साथ कथित छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में रिश्तेदारी में आई एक नाबालिग लड़की अपने घर की एक अन्य नाबालिग लड़की के साथ अपने दूसरे मकान की ओर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के युवकों ने दोनों लड़कियों पर अभद्र टिप्पणियां कीं और उन्हें परेशान करने का प्रयास किया। इस घटना से दोनों लड़कियां घबरा गईं और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी।लड़कियों की शिकायत सुनने के बाद परिजन मामले की जानकारी लेने और विरोध जताने के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद दबंग युवकों ने पीड़ित पक्ष के एक युवक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में युवक घायल हो गया।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सकलडीहा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story