TRENDING TAGS :
Chandauli News: तकनीकी मदद से मुगलसराय पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी गिरफ्तार
Chandauli News: चंदौली के मुगलसराय में पुलिस ने यक्ष ऐप की मदद से चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
Chandauli News
Chandauli News: चंदौली जनपद के मुगलसराय पुलिस ने यक्ष ऐप के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पड़ाव चौराहा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और वहां से हटने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर यक्ष ऐप के जरिए पहचान सत्यापित की।
जांच में उसकी पहचान अनुज सिंह (24) निवासी सुरहन, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना मुगलसराय में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वाराणसी से पड़ाव चौराहे पर उतरा था और बिहार के सिवान जाने की तैयारी में था। उसने स्वीकार किया कि बरामद तमंचा आजमगढ़ से खरीदा था और उसे अपने साथ लेकर जा रहा था। आरोपी ने यह भी बताया कि उसके खिलाफ पहले से मारपीट, धमकी और अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अनुज सिंह के विरुद्ध आजमगढ़ और लखनऊ में विभिन्न धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई प्रभारी थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जलीलपुर अजय कुमार तथा पुलिस टीम ने की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की पहचान और निगरानी में यक्ष ऐप प्रभावी साबित हो रहा है तथा अभियान आगे भी जारी रहेगा।


