Chandauli News: शराब के नशे में घूमने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Chandauli News: मुगलसराय पुलिस ने 80 लोगों की चेकिंग की, 15 संदिग्धों से पूछताछ हुई और 10 लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Ashvini Mishra
Published on: 20 Aug 2026 5:22 PM IST
Police crack down on drunk robbers
X

शराब के नशे में घूमने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई (Photo- Newstrack)

Chandauli News: चन्दौली उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना मुगलसराय क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर सतर्क निगरानी हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के चिन्हित हिस्ट्रीशीटरों (H.S.) के निवास स्थलों पर पहुंचकर उनकी वर्तमान गतिविधियों और उपस्थिति का भौतिक सत्यापन किया। चेकिंग के क्रम में एक हिस्ट्रीशीटर घर पर उपस्थित मिला, जिसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाकर अभिलेख अद्यतन किए गए।

इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में घूम रहे कुल 80 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमें से 15 संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ व सत्यापन किया गया। इनमें से आवश्यक कार्य से आवागमन कर रहे व्यक्तियों को आवश्यक हिदायत देकर छोड़ा गया, जबकि सार्वजनिक मार्गों पर बिना वजह घूमने एवं शराब के नशे में शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 10 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत विधिक कार्रवाई की गई।

धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए व्यक्ति (कुल 10)

1-प्रशान्त कुमार पुत्र रामदरश (निवासी: नेवाजगंज, चकिया, चन्दौली) – शराब पीकर बेवजह घूमने पर

2-प्रांजल चौहान पुत्र चन्द्रशेखर यादव (निवासी: बसन्तों की मढ़ई, अलीनगर, चन्दौली) – नशे की हालत में घूमने पर

3-लक्ष्मण यादव पुत्र स्व0 रामसूरत यादव (निवासी: कुढेखुर्द) – शराब पीकर टहलने पर

4-आदित्य पुत्र अरविन्द (निवासी: अमोघपुर, अलीनगर, चन्दौली) – अनावश्यक भ्रमण करने पर

5-अनिल कुमार पुत्र स्व0 मंजू चौहान (निवासी: अमोघपुर, अलीनगर, चन्दौली) – अनावश्यक भ्रमण करने पर

6-लकी पुत्र करन सिंह (निवासी: अमोघपुर, अलीनगर, चन्दौली) – अनावश्यक भ्रमण करने पर

7-सूरज चौहान पुत्र गद्दून चौहान (निवासी: संगलूपुर, चौबेपुर, वाराणसी) – अनावश्यक भ्रमण करने पर

8-अमित चौहान पुत्र स्व0 कलासी चौहान (निवासी: अमोघपुर, अलीनगर, चन्दौली) – अनावश्यक भ्रमण करने पर

9-शमशेर पुत्र स्व0 झोपन राम (निवासी: चन्धासी हरिजन बस्ती) – अनावश्यक भ्रमण करने पर

10-मनोज शर्मा पुत्र स्व0 नारायण शर्मा (निवासी: प्लान डिपो, मुगलसराय) – अनावश्यक भ्रमण करने पर

5 को सत्यापन उपरांत चेतावनी देकर छोड़े गया

अभय गुप्ता (निवासी: लंका, वाराणसी), विकास (निवासी: लंका, वाराणसी), आकाश सिंह (निवासी: व्यासपुर), विशाल (निवासी: मन्नापुर) एवं विपिन (निवासी: कुण्डा कला)।

चेकिंग करने वाली पुलिस टीम में

विजय प्रताप सिंह (थानाध्यक्ष, थाना मुगलसराय)

उप-निरीक्षक दीनानाथ सिंह एवं उप-निरीक्षक सीताराम यादव

हेड कांस्टेबल बसन्त सिंह एवं कांस्टेबल विशाल वर्मा

समस्त चौकी/हल्का प्रभारी मय हमराह (थाना मुगलसराय, चन्दौली) शामिल रहे।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story