Chandauli News:'नमो सेवा गाथा' नुक्कड़ नाटक के जरिए चंदौली में जन-जन तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं

Chandauli News: चंदौली में ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

Sunil Kumar
Published on: 27 Sept 2026 8:50 PM IST
Chandauli News
X

Chandauli News(Photo-Social Media)

Chandauli News: सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चार दिवसीय नुक्कड़ नाटक 'नमो सेवा गाथा' का बृजनंदन कॉन्वेंट स्कूल, चहनिया में भव्य समापन हुआ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के तहत कलाकारों ने 10 गांवों में घूम-घूमकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई।

10 गांवों में कलाकारों ने बिखेरी अभिनय की छटा

सुधीर कुमार पांडेय के निर्देशन में बनी कलाकारों की टीम ने प्रसिद्ध तपोस्थली बाबा कीनाराम की पावन भूमि चहनिया से इस अभियान की शुरुआत की थी। चार दिनों के दौरान टीम ने कुल 10 गांवों में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने स्थानीय ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने और उन्हें जागरूक करने का काम किया।

प्रधानमंत्री मोदी की जीवन यात्रा और कार्यों को किया मंचित

नाटक के माध्यम से कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से लेकर देश के प्रधानमंत्री पद तक के सफर को बहुत ही सरल और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के कार्यकाल में देश और दुनिया के लिए किए गए ऐतिहासिक जनहित के कार्यों और सेवा अभियानों को नाटक के रूप में दर्शकों के सामने जीवंत कर दिया।

कलाकारों का सम्मान और दर्शकों की सराहना

समापन समारोह के अवसर पर चहनिया के ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। नाटक में सुरेंद्र कुमार राजदीप, दीप यादव, आनंद चौधरी, रोहित तिवारी, हरिकृष्ण पांडेय, साहिल, मुस्कान, वैष्णवी, नितिन, शिवम मौर्य, मोनू, चंद्रपाल और राकेश श्रीवास्तव ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने तालियों से सराहा।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, उदय प्रताप 'पप्पू' सिंह, योगेंद्र मिश्र, अनिल सिंह, योगेंद्र ओझा, पुष्पांजलि चौहान, संयोजक रामसुंदर चौहान, विनय कुमार, संकट्ठा राजभर, संतोष विश्वकर्मा, अखिलेश अग्रहरि, जयप्रकाश चौहान, रंजय पांडेय, मुसाफिर प्रजापति और सकलडीहा के बीडीओ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Sunil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Kumar

Sunilkumarchandauli@newstracksite.vocalwire.com
Next Story