TRENDING TAGS :
ढाई करोड़ स्वीकृत, महेवा में बनेगी मुगलसराय तहसील, विधायक ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
Chandauli News : महेवा में नए मुगलसराय तहसील भवन के निर्माण को मिली मंजूरी, विधायक ने अधिकारियों संग भूमि का निरीक्षण किया।
Chandauli News
Chandauli News : चंदौली मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा महेवा में बनने जा रहा नए तहसील भवन के भूमि का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि विगत कई वर्षों से स्थानीय जनता एवं अधि वक्ताओं द्वारा मांग की जा रही थी की नया तहसील भवन अलग बनाया जाए। जब मैं चुनाव जीत कर आया तो लगातार मैं प्रयास किया और मुख्यमंत्री जी से मिलकर मैंने मांग किया था कि नया तहसील भवन बनाया जाए जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने जिले के अधिकारियों को लगाया तो ग्राम सभा महोबा में एक हेक्टेयर जमीन तहसील निर्माण की प्रक्रिया के लिए अंतिम मोहर लगाई गई जिसमें अधिक से अधिक जमीन सरकारी है,
बाकी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, जिस पर सरकार ने ढाई करोड़ रूपया स्वीकृत कर दिया गया है। तहसील निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग संस्था को नामित किया गया है ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर बनाया जाएगा जिसकी लागत 12 करोड 50 लाख रुपए है अधिग्रहण की कार्रवाई जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि मैने अपने कार्यकाल में बहुत ऐसे नवाचार किए है जो नवाचार पहले कभी किसी ने सोचा भी नहीं था तहसील तहसील निर्माण बनाने की मांग जिला बनने के बाद से ही लगातार किया जा रहा था
परंतु किसी जनप्रतिनिधि द्वारा इस पर गंभीरता नहीं दिखाई गई मैं प्रयास किया और प्रयास का परिणाम मिल रहा है कि आज जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में एडीएम, उप जिलाधिकारी,तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानून गो,लेखपाल पाल सहित राजस्व विभाग की पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया, और अभिलंब अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण कर संबंधित को मुआवजा देकर जल्द पूर्ण कराया जाएगा और बहुत जल्द इसकी भूमि पूजन कराई जाएगी भाजपा दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष गंगाराम साहनी पश्चिम मंडल के अध्यक्ष विवेक सिंह धीरज रिंटू सिंह दिनेश गुप्ता राजू प्रधा


