Chandauli News: मरीजों में फल वितरण कर कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Chandauli News: चंदौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन मरीजों के बीच फल वितरण कर मनाया। इस अवसर पर सामाजिक सेवा कार्यक्रम के तहत अस्पतालों में जाकर जरूरतमंद मरीजों को फल वितरित किए गए और जनसेवा का संदेश दिया गया।

Ashvini Mishra
Published on: 19 Jun 2026 5:54 PM IST
Chandauli News
X

Chandauli News(Photo-Social Media)

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली के जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा और जनसंपर्क कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए तथा उनके दीर्घायु hone की कामना की। इसके बाद चन्द्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी आज देश में छात्रों, युवाओं, किसानों, गरीबों, मध्यमवर्गीय परिवारों और छोटे व्यापारियों की आवाज बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोधियों द्वारा राहुल गांधी की छवि धूमिल करने के अनेक प्रयास किए गए, लेकिन जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता और सम्मान लगातार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन में सिद्धांतों और संघर्ष के मार्ग को चुना है तथा कभी समझौता नहीं किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि राहुल गांधी की दूरदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर उनकी स्पष्ट सोच को आज पूरा देश स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के सामने जब भी कोई बड़ी चुनौती आई, राहुल गांधी ने समय रहते सरकार और जनता को सचेत करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है, लेकिन राहुल गांधी निर्भीक होकर जनता के मुद्दों को उठाते रहे हैं।

कार्यक्रम में विजय त्रिपाठी, मधु राय, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, डॉ. रामधार, जोसफ, गंगा प्रसाद, राजेंद्र गौतम, मुनीर खान, चंद्रवंश यादव, राममूरत गुप्ता, प्रताप पांडेय, शिवतापस्य तिवारी, कुलदीप वर्मा, श्रीकांत पाठक, जुगल किशोर, दीनदयाल विश्वकर्मा, उदय उपाध्याय, दिलीप यादव, राकेश सिंह, गौरव मिश्रा, पवन पासवान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण द्विवेदी ने तथा संचालन सह-प्रवक्ता शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story