Chandauli News: महिला ने फांसी लगाकर दी जान, सुबह-सुबह सामने आई दर्दनाक घटना, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के नौली गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Ashvini Mishra
Published on: 13 May 2026 12:02 PM IST
Chandauli News
X

Chandauli News(Photo-Social Media)

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के नौली गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर धानापुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

वर्ष 2002 में हुई थी शादी

मृतका की पहचान सरोज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सरोज की शादी वर्ष 2002 में नौली गांव निवासी जमुना हरिजन के साथ हुई थी। परिवार में पति-पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी हाईस्कूल में पढ़ाई कर रही है, जबकि दूसरी बेटी कक्षा सात की छात्रा है। घटना के बाद बच्चों और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर के करकट में लगे पाइप से लगाई फांसी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सरोज ने घर के करकट में लगे लोहे के पाइप के सहारे फांसी लगाई। सुबह जब परिजनों की नजर उन पर पड़ी तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही धानापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

इस मामले में सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

Next Story