Chandauli News: चंदौली में पुलिस लाइन निर्माण की धीमी रफ्तार पर डीएम-एसपी नाराज, दिए जांच के आदेश

Chandauli News: डीएम-एसपी ने निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए, मजदूर बढ़ाने और निर्माण सामग्री की नियमित जांच के आदेश दिए।

Sunil Kumar
Published on: 10 Aug 2026 7:09 PM IST (Updated on: 10 Aug 2026 8:08 PM IST)
DM-SP Naraj, orders inquiry on slow pace of construction of police line in Chandauli
X

चंदौली में पुलिस लाइन निर्माण की धीमी रफ्तार पर डीएम-एसपी नाराज, दिए जांच के आदेश (Photo- Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जिले में बन रही नई पुलिस लाइन और आवासीय भवनों के निर्माण कार्य की सुस्त चाल पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने निर्माणाधीन पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। मौके पर काम की धीमी गति देखकर अधिकारियों का पारा चढ़ गया और उन्होंने कार्यदायी संस्था को जमकर फटकार लगाई।

अधिकारियों ने दोटूक शब्दों में चेतावनी दी कि सरकारी धन के दुरुपयोग और काम में ढिलाई को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

काम में लाएं तेजी, मजदूरों की संख्या तुरंत बढ़ाएं

निरीक्षण के दौरान जब डीएम और एसपी ने आवासीय भवनों के निर्माण की प्रगति देखी, तो तय समय सीमा से काम काफी पीछे मिला। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि कार्यस्थल पर तुरंत मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए और दिन-रात काम कराकर निर्माण में तेजी लाई जाए, ताकि काम निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो सके।


अधिकारियों की तल्ख चेतावनी: "गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। यदि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या भ्रष्टाचार की शिकायत मिली, तो सिर्फ ठेकेदार ही नहीं, बल्कि संबंधित विभागीय अधिकारियों की भी जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

सामग्री की होगी नियमित सैंपलिंग और टेस्टिंग

निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की आशंका को खत्म करने के लिए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) और तकनीकी अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सीमेंट, सरिया और ईंटों की नियमित रूप से सैंपलिंग और लैब टेस्टिंग कराई जाए।

अधिकारियों की मौजूदगी में दिए गए कड़े निर्देश

निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता और संबंधित विभागों के अन्य तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे। डीएम और एसपी की इस सख्त रुख के बाद अब कार्यदायी संस्था पर जल्द से जल्द घटिया कार्यप्रणाली को सुधारकर निर्माण कार्य समय से पूरा करने का भारी दबाव बन गया है।

Sunil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Kumar

Sunilkumarchandauli@newstracksite.vocalwire.com
Next Story