Chandauli News: 13 जुलाई को वृहद रोजगार मेला, 10 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती

Chandauli News: विश्व युवा कौशल दिवस पर 13 जुलाई को राजकीय आईटीआई रेवसा में रोजगार मेले का आयोजन होगा, जहां 10 से अधिक निजी कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी।

Sunil Kumar
Published on: 10 July 2026 9:51 PM IST
Large job fair on July 13, more than 10 companies to recruit
X

 13 जुलाई को वृहद रोजगार मेला, 10 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती (Photo- Social Media)

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आया है। 'विश्व युवा कौशल दिवस' के उपलक्ष्य में आगामी 13 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

यह मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) रेवसा, चन्दौली के परिसर में लगेगा। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय आईटीआई और जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया जा रहा है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकेंगे आवेदन

इस रोजगार मेले की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें शामिल होने के लिए युवाओं को दोनों तरह की सुविधाएं दी गई हैं। अभ्यर्थी जारी किए गए क्यूआर (QR) कोड को स्कैन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जो युवा ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं, वे सीधे आयोजन स्थल पर पहुंचकर ऑफलाइन माध्यम से भी मेले में हिस्सा ले सकते हैं।

ये बड़ी कंपनियां लेंगी हिस्सा

इस मेले में देश और प्रदेश की 10 से अधिक जानी-मानी और प्रतिष्ठित निजी कंपनियां युवाओं को नौकरी देने के लिए आ रही हैं। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: मारुति सुजुकी,

हिंडाल्को, एम.आर.एफ. (MRF),

सुब्रोस लिमिटेड, एस.बी.आई. लाइफ (SBI Life), मैक्सवेल हॉस्पिटल,नवजीवन हेल्थकेयर,

हर्ट टच होम हेल्थकेयर प्रा. लि.,

मर्सी होम हेल्थकेयर, पी.पी. एण्ड कम्पनी।

योग्यता और आयु सीमा

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:

शैक्षणिक योग्यता: हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर (PG), आईटीआई (ITI), डिप्लोमा या कौशल विकास मिशन से ट्रेनिंग ले चुके युवा इसके पात्र हैं।

आयु सीमा: आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

जरूरी दस्तावेज और समय का रखें ध्यान

जिला समन्वयक अजय कुमार ने बताया कि मेले में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक अंकपत्र (Mark sheets), प्रमाणपत्र, बायोडाटा (Resume) और 4 पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वे समय से आधा घंटा पहले, यानी सुबह 09:30 बजे तक राजकीय आईटीआई रेवसा, चन्दौली के परिसर में हर हाल में पहुंच जाएं।

Sunil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Kumar

Sunilkumarchandauli@newstracksite.vocalwire.com
Next Story