Chandauli News: सकलडीहा में भाजपा से यादव चेहरा संभव, डॉ. संजय यादव की सक्रियता चर्चा में

Chandauli News: सकलडीहा में भाजपा से यादव प्रत्याशी की चर्चा तेज, डॉ. संजय यादव की सक्रियता और धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी बनी चर्चा का विषय।

Ashvini Mishra
Published on: 18 Jun 2026 8:45 PM IST
Chandauli News: सकलडीहा में भाजपा से यादव चेहरा संभव, डॉ. संजय यादव की सक्रियता चर्चा में
X

Chandauli Sakaldiha News

Chandauli News : चंदौली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। सकलडीहा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के संभावित दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। इसी क्रम में भाजपा से जुड़े यादव समाज के नेताओं में अब चंदौली के चर्चित चिकित्सक एवं अभिषेक हॉस्पिटल के संचालक डॉ. संजय यादव का नाम भी प्रमुखता से चर्चा में आने लगा है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा इस बार सकलडीहा विधानसभा सीट पर सामाजिक समीकरणों को साधने के लिए यादव समाज से किसी चेहरे पर दांव लगा सकती है। पार्टी के भीतर कई यादव नेताओं के नाम संभावित दावेदारों के रूप में लिए जा रहे हैं, जिनमें डॉ. संजय यादव का नाम भी तेजी से उभर रहा है। क्षेत्र में उनकी बढ़ती सक्रियता को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

इसी कड़ी में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर सकलडीहा क्षेत्र के तेनुवट गांव स्थित हनुमान मंदिर ठाकुरवाड़ी में आयोजित अखंड रामचरितमानस पाठ में डॉ. संजय यादव शामिल हुए। मंदिर पहुंचकर उन्होंने अखंड रामायण पाठ में भाग लिया तथा भगवान हनुमान के दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से भी मुलाकात की।

धार्मिक आयोजन में उनकी सहभागिता के बाद क्षेत्र में उनकी संभावित दावेदारी को लेकर चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है। ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा आम है कि डॉ. संजय यादव लगातार सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी कर क्षेत्र से अपना संपर्क मजबूत कर रहे हैं।

हालांकि भाजपा की ओर से अभी तक किसी भी विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके बावजूद संभावित दावेदारों की सक्रियता और क्षेत्रीय कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी को आगामी चुनावी तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर रमाकांत पांडे, राधेश्याम पांडे,रवि शंकर पांडे शरद चौबे,अमित कुमार, पांडे,राजेंद्र पांडे,जयशंकर पाण्डेय, जयप्रकाश पांडेय,कमलेश चौबे सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story