Chandauli News: 42 वर्ष की बेदाग सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए दरोगा नंदलाल मिश्र, दी गई भावभीनी विदाई

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा थाने में दरोगा नंदलाल मिश्र को 42 साल की सेवा पूरी करने पर भावभीनी विदाई दी गई, पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यकाल को याद किया।

Ashvini Mishra
Published on: 30 Aug 2026 10:20 PM IST
Daroga Nandlal Mishra who retires after 42 years of immaculate service
X

42 वर्ष की बेदाग सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए दरोगा नंदलाल मिश्र, दी गई भावभीनी विदाई (Photo- Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना परिसर में रविवार को सायंकाल लंबे समय तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने वाले दरोगा नंदलाल मिश्र के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। करीब 42वर्षों की बेदाग सेवा पूरी करने के बाद अधिवर्षता आयु में सेवानिवृत्त हुए नंदलाल मिश्र को थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, समाज के गणमान्य लोगों और पत्रकारों ने भावभीनी विदाई दी।

दरोगा नंदलाल मिश्र ने आम लोगों के बीच अलग पहचान बनाई

समारोह के दौरान थाना अध्यक्ष भूपेंद्र निषाद सहित थाने में तैनात सभी दरोगा और पुलिसकर्मियों ने सेवानिवृत्त दरोगा नंदलाल मिश्र के कार्यकाल को याद करते हुए उनके सरल, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव की सराहना की। पुलिसकर्मियों ने कहा कि नंदलाल मिश्र ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन किया। उनके व्यवहार और कार्यशैली ने सहकर्मियों के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी अलग पहचान बनाई।

विदाई समारोह में नंदलाल मिश्र को स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि स्मृति चिन्ह के माध्यम से उनके साथ बिताए गए समय और उनकी यादों को हमेशा संजोकर रखा जाएगा। इस दौरान सेवानिवृत्त दरोगा नंदलाल मिश्र भावुक नजर आए और उन्होंने अपने सहकर्मियों का आभार जताया।

समारोह में शामिल समाज के महत्वपूर्ण लोगों ने भी नंदलाल मिश्र के अधिवर्ष पूरा होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके सेवानिवृत्त जीवन को सुखमय, स्वस्थ और शांतिपूर्ण बनाने की कामना की। वहीं, क्षेत्र के पत्रकारों ने भी दरोगा नंदलाल मिश्र को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना की।

थाना परिसर का माहौल भावुक

इस अवसर पर थाना परिसर का माहौल भावुक और आत्मीय रहा। सहकर्मियों ने कहा कि लगभग चार दशक तक पुलिस विभाग में सेवा देने वाले नंदलाल मिश्र की कार्यशैली और मिलनसार व्यक्तित्व को लंबे समय तक याद किया जाएगा। समारोह के अंत में सभी ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके नए जीवन की सुखद शुरुआत की शुभकामनाएं दीं।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story