TRENDING TAGS :
Chandauli News: सपा की PDA जन पंचायत में जुटा राजभर समाज, पूर्व MLC ने किया आह्वान
Chandauli News: चंदौली के नई बाजार में सपा की PDA जन पंचायत हुई, पूर्व MLC रामजतन राजभर ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों को लेकर एकजुटता की अपील की।
सपा की PDA जन पंचायत में जुटा राजभर समाज, पूर्व MLC ने किया आह्वान (Photo- Newstrack)
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा विधान सभा के नई बाजार स्थित माँ दुर्गा मन्दिर प्रांगण में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में एक विशाल 'PDA जन पंचायत' का सफल आयोजन किया गया।
इस जन पंचायत में मुख्य रूप से राजभर समाज के साथ-साथ पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के अधिकारों, सामाजिक न्याय और स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाना रहा।
रामजतन राजभर ने समाज के सभी वर्गों को एकजुट होने का संदेश दिया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी (समाजवादी पार्टी) रामजतन राजभर ने शिरकत की और समाज के सभी वर्गों को एकजुट होने का संदेश दिया। पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को समाज में रखते हुए कहा कि अभी तक जो पिछड़े अल्पसंख्यक और दलित वर्ग का अधिकार नहीं मिला है इस बार सपा की सरकार बनने पर उसे पर विशेष जोर दिया जाएगा। सभी सभी पिछड़े वंचितों को उसका लाभ दिया जाएगा। उन्होंने विशेष कर राजभर जाति से सपा के सहयोग में उतरने का आह्वान भी किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव लालता प्रसाद बियार उपस्थित रहे। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने पीडीए पंचायत में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को रखते हुए कहा कि हमारे अध्यक्ष जी चाहते हैं कि जो भी समाज में उपेक्षित है उसको उसका अधिकार हर हाल में मिलना चाहिए इसके लिए हम लोग आप लोगों के साथ तैयार है। 2027 में सपा की सरकार बनने पर उनके अधिकारों को दिलाने का काम किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर के नेतृत्व किया गया। इस पंचायत में विशेष कर राजभर समाज की भागीदारी रही। इस पंचायत में राजभर समाज के प्रतिनिधियों (जिनमें केशव राजभर, महेंद्र राजभर, इंदू राजभर, चन्द्रमा राजभर, साहब राजभर, मुन्नी राजभर, अनिल राजभर सहित कई गणमान्य सदस्य शामिल थे) ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।
अन्य लोग अमित गुप्ता , नवीन जायसवाल , गुलाब , अनिल चौहान , शशिकांत भारती,कमलेश यादव ,नफीस अहमद मौजूद रहे।


