TRENDING TAGS :
Chandauli News: सावन के चौथे सोमवार पर बदलेगा ट्रैफिक रूट, देखें प्लान
Chandauli News: सावन के चौथे सोमवार पर चंदौली में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा, वाराणसी, बिहार और आसपास जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।
सावन के चौथे सोमवार पर बदलेगा ट्रैफिक रूट, देखें प्लान (Photo- Social Media)
Chandauli News: श्रावण मास के चौथे सोमवार पर शिव भक्तों और कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए चंदौली पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। शनिवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक जिले की प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। वाराणसी, बिहार और आसपास के जिलों की ओर जाने वाले भारी व हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं।
वाराणसी जाने वाले वाहनों का रास्ता
आलमपुर अंडरपास: चंदौली से मुगलसराय होकर वाराणसी जाने वाले भारी वाहन आलमपुर अंडरपास से डायवर्ट होकर NH-19 और अखरी बाईपास से गुजरेंगे।
गोधना चौराहा: बिहार, चंदौली और बबुरी से वाराणसी जाने वाली सभी गाड़ियां गोधना चौराहे से दाहिने NH-19 होकर अखरी बाईपास जाएंगी।
चकिया तिराहा: अलीनगर से आने वाले वाहन गंजी प्रसाद (चकिया तिराहा) से गोधना चौराहा होकर NH-19 के रास्ते वाराणसी जाएंगे।
पड़ाव क्षेत्र: मुगलसराय से पड़ाव होकर वाराणसी जाने वाले भारी वाहन रामनगर की तरफ से NH-19 होते हुए निकलेंगे।
अन्य जिलों और अंदरूनी इलाकों के लिए रूट
पंचफेड़वा रिंग रोड: चंदौली से जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ जाने वाली कारें व छोटे मालवाहक वाहन पंचफेड़वा रिंग रोड से भेजे जाएंगे।
शाहुपुरी व एफसीआई तिराहा: रामनगर से पड़ाव होकर मुगलसराय जाने वाले वाहन शाहुपुरी तिराहे से एफसीआई तिराहे की ओर डायवर्ट होंगे। वहीं मुगलसराय से पड़ाव जाने वाले वाहनों को एफसीआई से साहूपुरी रोड भेजा जाएगा।
इन रास्तों पर रहेगा भारी वाहनों का प्रवेश बंद
कटरिया तिराहे से पड़ाव की ओर, लंका मैदान (रामनगर) तिराहे पर और कोयला मंडी से पड़ाव की तरफ भारी ट्रकों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। पीएससी तिराहे से आने वाले वाहनों को कटरिया NH-19 की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
नवही नहर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था
नवही नहर पर पुलिया निर्माण कार्य चलने के कारण भक्तों के लिए अलग रास्ता तय किया गया है:
दोपहिया व हल्के वाहन: धरौली व चकिया से आने वाले श्रद्धालु नवही चौराहे से उत्तर की ओर छोटी पुलिया से चंदौली कस्बा होकर NH-19 पर निकलेंगे।
चार पहिया व भारी वाहन: चंदौली-चकिया मार्ग के वाहन नवही चौराहे से भगवानपुर तालाब होते हुए NH-19 पर पहुंचेंगे।


