Chandauli News: स्कूल बस ने मासूम को कुचला,घर का इकलौता चिराग बुझने से मचा कोहराम

Chandauli News: चंदौली में स्कूल बस की चपेट में आया मासूम, मौके पर ही हुई मौत

Ashvini Mishra
Published on: 20 Sept 2025 11:53 AM IST
Chandauli News: स्कूल बस ने मासूम को कुचला,घर का इकलौता चिराग बुझने से मचा कोहराम
X

Chandauli Bus Accident News

Chandauli News: चंदौली जनपद कैसे सहाबगंज थाना क्षेत्र के भूसी गांव के निवासी संजय गुप्ता के 5 वर्ष वर्षीय पुत्र शिव की स्कूल बस द्वारा कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद बस चालक बस लेकर भाग रहा था कि ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ लिया, मौके पर पुलिस पहुंचकर बस व चालक को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपको बता दे की चंदौली जनपद के सहाबगंज थाना क्षेत्र के भूसी गांव के निवासी संजय गुप्ता के पांच साल के इकलौते पुत्र को स्कूल बस ने रौदा दिया जिससे,घटना स्थल पर ही माशूम की दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद चालक बस को लेकर भागने की कोशिश किया लेकिन ग्रामीणों ने बस को घेर कर आगे पकड़ लिया।सुचना के बाद पहुंची शहाबगंज पुलिस ने बस सहित चालक को कब्जे मे ले लिया।मृतक की पहचान शिवा पुत्र संजय गुप्ता भूषि गांव के निवासी के रूप मे हुईं। घटना के बाद परिजनों में कोहरा मच गया। मृतक शिवा माता-पिता का इकलौता संतान था,जिससे उसे घर का चिराग बुझ गया।

घटना के बाद ग्रामीणों मे आक्रोश देखने को मिला।घटना के बाद से ही परिजनों का रोरो के बुरा हालपुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई।इस संबंध में सहाबगंज थाना अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि भूसी गांव के पांच वर्षीय शिवा की शौच जाते समय विंध्य वैली पब्लिक स्कूल बबुरी की बस से दुर्घटना में मौत हो गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर बस एवं चालक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story