Chandauli News: एसडीएम कुंदन राज कपूर का सम्मान, अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

Chandauli News: एसडीएम कुंदन राज कपूर को सम्मानित करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। समारोह में उनके कार्यकाल की सराहना की गई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Ashvini Mishra
Published on: 17 July 2026 2:35 PM IST
Chandauli News
X

Chandauli News(Photo-Social Media)

Chandauli News: चंदौली सकलडीहा तहसील में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह विभाग के पदाधिकारियों ने पूर्व उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कुंदन राज कपूर को उनके आवास पर सम्मानित कर उनके कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और अमीन संघ के पदाधिकारियों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक कुशल, संवेदनशील और कर्मठ प्रशासक बताया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कहा कि सकलडीहा में बिताया गया समय उनके प्रशासनिक जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा।

उन्होंने कहा कि तहसील के अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और क्षेत्र की जनता से उन्हें हमेशा सहयोग, स्नेह और सम्मान मिला, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जहां भी उनकी आवश्यकता होगी, वे हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। अमीन संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी बिहारी यादव ने कहा कि कुंदन राज कपूर ने एक अधिकारी के रूप में ही नहीं, बल्कि अभिभावक की भूमिका निभाते हुए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को साथ लेकर कार्य किया। उन्होंने बताया कि एसडीएम के नेतृत्व में टीम भावना के साथ काम हुआ, जिसका परिणाम यह रहा कि सकलडीहा तहसील ने प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई और कई मामलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मौजूद अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनके सरल स्वभाव, निष्पक्ष कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निस्तारण, प्रशासनिक पारदर्शिता और कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय के कारण तहसील की कार्यप्रणाली को नई दिशा मिली।

क्षेत्र के लोगों ने भी एसडीएम कुंदन राज कपूर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी और हमेशा जनता के लिए सुलभ अधिकारी बने रहे। सम्मान समारोह में प्रधान सहायक रोहित सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, बिहारी सिंह यादव, उमाशंकर सिंह, अमीन संघ अध्यक्ष विजय शंकर प्रसाद सहित विभाग के अनेक अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story