Chandauli News: एसपी के औचक निरीक्षण से बदला कोयला मंडी का नजारा, मुख्य सड़क से हटे ट्रक

Chandauli News: चंधासी कोयला मंडी में एसपी आकाश पटेल के औचक निरीक्षण के बाद 1772 वाहनों पर कार्रवाई हुई, मुख्य सड़क से ट्रक हटे और यातायात व्यवस्था सुधरी।

Sunil Kumar
Published on: 15 May 2026 8:38 PM IST
Najara of Koyala Mandi, removed truck from main road in exchange for rapid inspection of SP
X

एसपी के औचक निरीक्षण से बदला कोयला मंडी का नजारा, मुख्य सड़क से हटे ट्रक (Photo- Newstrack)

Chandauli News: जनपद की कानून व्यवस्था को मजबूत करने और यातायात को पटरी पर लाने के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। शुक्रवार, 15 मई 2026 को एसपी ने मुगलसराय क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोयला मंडी में यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और निर्माणाधीन पुलिस चौकी व थाने का औचक निरीक्षण कर मातहतों को कड़े निर्देश दिए।

सड़कों पर दिखी सख्ती: 37 लाख का चालान और खाली मुख्य मार्ग

चंधासी कोयला मंडी में अक्सर ट्रकों की लंबी कतारों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती थी। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर पिछले 7 दिनों में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 1772 वाहनों का चालान किया गया और कुल 37 लाख 14 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।


इस कड़ी कार्रवाई का असर यह हुआ कि आज निरीक्षण के दौरान मुख्य मार्ग पूरी तरह खाली मिला। ट्रक चालक अब स्वयं अपने वाहनों को मुख्य सड़क से हटाकर सर्विस रोड पर खड़ा कर रहे हैं। एसपी ने इस सफलता के लिए यातायात निरीक्षक और उनकी टीम की जमकर तारीफ की।

निर्माणाधीन पुलिस चौकी का निरीक्षण

एसपी ने चंधासी में बन रही नई पुलिस चौकी के काम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को बारीकी से जांचा और स्पष्ट निर्देश दिए कि मानकों से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा ताकि जल्द ही वहां से कामकाज शुरू हो सके।


थाना मुगलसराय में व्यवस्थाओं की जांच

भ्रमण के दौरान एसपी ने थाना मुगलसराय का भी औचक निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने कई अहम बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया:

नए सिपाहियों से संवाद: उन्होंने नए रिक्रूट आरक्षियों से उनके अनुभवों पर बात की और उन्हें अपराध नियंत्रण की नई तकनीकों को सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।

साफ-सफाई और सुधार: थाने में जलभराव और टूटी बाउंड्री वॉल की समस्या को देख एसपी ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।


रिकॉर्ड का रखरखाव:कार्यालय के रजिस्टर और मालखाने की फाइलों की जांच की गई और लंबित मामलों को समय पर निपटाने की बात कही गई।

एसपी ने साफ किया कि यातायात नियमों को तोड़ने वालों और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story