TRENDING TAGS :
Chandauli News: सपा प्रवक्ता ने सरकार के मंत्री को कहा लफ़ंडर, जानिए क्या-क्या लगाए गंभीर आरोप
Chandauli News: चंदौली में धरना-प्रदर्शन के दौरान सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने मंत्री ओम प्रकाश राजभर और उनके पुत्रों पर गंभीर आरोप लगाए तथा सरकार को घेरा।
सपा प्रवक्ता ने सरकार के मंत्री को कहा लफ़ंडर, जानिए क्या-क्या लगाए गंभीर आरोप (Photo- Newstrack)
Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने प्रदेश सरकार और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राजभर को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें "लफंडर" बताया तथा उनके दोनों पुत्रों पर भी गंभीर आरोप लगाए।
राजभर के चार विधायक आज भी समाजवादी विचारधारा से प्रभावित -मनोज सिंह काका
मनोज सिंह काका ने कहा कि मंत्री ओम प्रकाश राजभर लगातार समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर बयानबाजी करते रहते हैं, जबकि उनकी अपनी राजनीतिक स्थिति कमजोर हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि राजभर के चार विधायक आज भी समाजवादी विचारधारा से प्रभावित हैं और सपा का झंडा लगाकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि यदि सपा प्रमुख अखिलेश यादव चाहें तो राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं, लेकिन वह ऐसी राजनीति में विश्वास नहीं करते।
सपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि ओम प्रकाश राजभर के दोनों पुत्र लोगों को पेट्रोल पंप, तथा अन्य सुविधाएं दिलाने का झांसा देकर दलाली का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब इस प्रकार की राजनीति को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास
मनोज सिंह काका ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा जितना "चाभी भरती है", ओम प्रकाश राजभर उतना ही बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि राजभर स्वतंत्र राजनीतिक सोच के बजाय भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहे हैं और जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास करते हैं।
उन्होंने राम मंदिर में आने वाले चढ़ावे के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि मंदिरों में आने वाली धनराशि और उसके उपयोग को लेकर पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय भावनात्मक मुद्दों के सहारे राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है।


