TRENDING TAGS :
Chandauli News : यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, इंटरमीडिएट में रहा शत-प्रतिशत परिणाम
Chandauli News : यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी का सीबीएसई 12वीं में शत-प्रतिशत रिजल्ट, पलक सिंह ने 95% अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Universal Public School
Chandauli News : चंदौली जिले के यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा-12 परीक्षा परिणाम 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिचय दिया।
विद्यालय की छात्रा पलक सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गौरवी ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा मनोरमा यादव ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आदित्य राज सिंह और अर्जुन ने 93.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। अपेक्षा कुमारी ने 92.20 प्रतिशत, जुही श्रीवास्तव ने 91.60 प्रतिशत तथा आर्यन सिंह ने 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
छात्राओं में ग्रेसी ने 90.60 प्रतिशत, जागृति उपाध्याय एवं श्रेया ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं महिमा उपाध्याय और यशिका यादव ने 89.80 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। क्षेत्र के लोगों एवं शिक्षाविदों ने भी विद्यालय के इस शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।


