दिव्यांग कल्याण अधिकारी पर मनमानी का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Chandauli News: दिव्यांग कल्याण अधिकारी से संपर्क नहीं होने और कार्यालय के चक्कर लगाने से परेशान दिव्यांगों ने डीएम से शिकायत की। इसके बाद सीडीओ को कार्रवाई के निर्देश मिले।

Ashvini Mishra
Published on: 25 Nov 2026 5:53 PM IST
दिव्यांग कल्याण अधिकारी पर मनमानी का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार
X

Chandauli News: चंदौली जनपद में अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगा रहे दिव्यांगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी के कार्यालय में बार-बार जाने के बावजूद अधिकारी के नहीं मिलने और फोन पर भी बात नहीं होने से नाराज दिव्यांगों ने जिलाधिकारी शैलेश कुमार से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने संबंधित अधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की।

कार्यालय पहुंचने पर नहीं मिले अधिकारीअजय बहादुर सिंह का कहना है कि दिव्यांगों के लिए शासन की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन संबंधित अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाने के कारण उन्हें योजनाओं का लाभ लेने और अपनी शिकायतों के निस्तारण में दिक्कतें हो रही हैं। काफी समय तक कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी समाधान नहीं होने पर दिव्यांगों ने जिलाधिकारी से सीधे मुलाकात करने का निर्णय लिया।

डीएम ने सीडीओ को दिए कार्रवाई के निर्देश

बुधवार को जिलाधिकारी शैलेश कुमार के समक्ष दिव्यांगों ने अपनी समस्याएं रखीं और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं को सभी मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने दिव्यांगों को आश्वस्त किया कि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। संबंधित अधिकारी उनसे संपर्क कर उनकी शिकायतों का निस्तारण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को दिव्यांगजनों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान सत्य प्रकाश, अब्दुल कयूम, महाराजी देवी, शिवमंगल, बृजेश कुमार, राधेश्याम, मीना और राजकुमार गुप्ता सहित अन्य दिव्यांगजन मौजूद रहे।

सभी ने प्रशासन से मांग की कि दिव्यांग कल्याण विभाग में उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ लंबित शिकायतों का जल्द निस्तारण कराया जाए।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story