TRENDING TAGS :
Chandauli News: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च में गूंजा विरोध का स्वर, राष्ट्रपति के नाम सौंपा पत्रक
Chandauli News: चंदौली में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताया। मार्च के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक सौंपकर अपनी मांगें रखीं।
Chandauli News(Photo-Social Media)
Chandauli News: चंदौली जनपद के धानापुर में देश में कथित वोट चोरी के खुलासों और चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धानापुर के तत्वावधान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ पैदल मार्च निकाला गया। नगर भ्रमण करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक बीडीओ धानापुर को सौंपा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धानापुर के अध्यक्ष सिराजुद्दीन भुट्टो ने की, जबकि नेतृत्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की मांग उठाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी को लेकर सामने आए खुलासों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग उठाते हुए उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों की समीक्षा कराने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता के मत की सुरक्षा लोकतंत्र की बुनियादी शर्त है और किसी भी स्तर पर वोट की पारदर्शिता से समझौता नहीं किया जा सकता।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसी मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से देशव्यापी स्तर पर आंदोलन चलाया जा रहा है। धानापुर में निकाले गए मार्च के दौरान भी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
नगर भ्रमण के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर एकत्र हुए। यहां सभा के दौरान नेताओं ने कहा कि मतदाता अपने मताधिकार का स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से प्रयोग कर सके, इसके लिए चुनाव व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कायम रहना जरूरी है। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम पत्रक बीडीओ धानापुर को सौंपकर मांगों पर कार्रवाई की अपील की गई। कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार ने किया। इस अवसर पर तरुण पांडेय, रामानंद यादव, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, टीआर दिनकर, गंगा प्रसाद, दीनदयाल विश्वकर्मा, असगर अली, बाबूलाल तिवारी, रामौतार यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चंदौली जनपद के धानापुर में देश में कथित वोट चोरी के खुलासों और चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धानापुर के तत्वावधान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ पैदल मार्च निकाला गया। नगर भ्रमण करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक बीडीओ धानापुर को सौंपा गया।