Chandauli News: प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग छात्र को गुजरात ले गई महिला गिरफ्तार

Chandauli News चंदौली की मुगलसराय पुलिस ने नाबालिग छात्र को बहला-फुसलाकर गुजरात ले जाने वाली युवती को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराएं बढ़ाईं।

Ashvini Mishra
Published on: 29 May 2026 6:35 PM IST
Woman arrested in Gujarat for trapping minor student in love trap
X

प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग छात्र को गुजरात ले गई महिला गिरफ्तार (Photo- Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जनपद की मुगलसराय पुलिस ने एक ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए,एक नाबालिग छात्र को बहला-फुसलाकर गुजरात ले जाने के मामले में एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, थाना मुगलसराय क्षेत्र का रहने वाला 17 वर्षीय छात्र 8 मई 2026 को सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।

काफी खोजबीन के बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं मिलने और उसका मोबाइल फोन बंद आने पर परिजनों ने थाना मुगलसराय में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि अलीनगर क्षेत्र की रहने वाली युवती गुंजा ने कथित रूप से नाबालिग छात्र को अपने प्रेम जाल में फंसाकर बहला-फुसला लिया था।

आरोप है कि वह छात्र को अपने साथ गुजरात के कच्छ जनपद ले गई और वहां किराये का कमरा लेकर उसे अपने साथ रख रही थी। पुलिस के अनुसार, छात्र को किसी से संपर्क करने की अनुमति भी नहीं दी जा रही थी।

पुलिस ने मामले में दिखाई गंभीरता

मामले में नया मोड़ तब आया जब छात्र को किसी तरह मौका मिला और उसने पड़ोस के कमरे से मोबाइल फोन लेकर अपने पिता को कॉल किया। फोन पर उसने अपनी लोकेशन की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन गुजरात पहुंचे और छात्र को सकुशल वापस लेकर आए। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 की बढ़ोतरी की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता गुंजा, पुत्री राजनाथ, निवासी नई बस्ती थाना अलीनगर, जनपद चंदौली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्ता ने छात्र को अपने साथ गुजरात ले जाने और वहां रखने की बात स्वीकार की है, ऐसा पुलिस का दावा है।

इस मामले में थानाध्यक्ष मुगलसराय ने बताया की इस मामले की आगे की जांच जारी है तथा पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story