Chandauli News: सावन महीने में मांस बेचना महिला को पड़ा भारी, दरोगा ने दी तालिबानी सजा

Chandauli News: सकलडीहा में महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया, सीओ ने कहा कि आरोपों की जांच की जा रही है।

Ashvini Mishra
Published on: 25 Aug 2026 11:24 PM IST
si punishes women for selling meat in Sawan month
X

सावन महीने में मांस बेचना महिला को पड़ा भारी, दरोगा ने दी तालिबानी सजा (Photo- Newstrack)

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में तैनात कस्बा इंचार्ज वरुडेंद्र राय पर एक महिला की लाठी से पिटाई करने का गंभीर आरोप लगा है। तालिबानी सजा के जख्म का वीडियो भी वायरल हो रहा है।आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी के बिना ही दरोगा ने महिला के उपर आठ से दस बार लाठी बरसा दी। घटना के बाद महिला की पीठ और जांघ पर चोट के गंभीर निशान उभर आए। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है।

जानकारी के अनुसार भोजापुर ग्राम सभा के रतनपुरा गांव निवासी मिंटू सोनकर अपनी पत्नी कुंती और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रतीक्षा हॉस्पिटल के समीप रहते हैं। बताया जा रहा है कि श्रावण माह में खुले में मांस बिक्री पर रोक के निर्देश के बाद सोमवार को पुलिस टीम कथित रूप से खुले में सूअर का मांस बेचे जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद पुरुष सदस्य भाग गए, जबकि घर की महिलाओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।

महिला से अभद्रता करते हुए लाठी से की पिटाई

आरोप है कि इसी दौरान कस्बा इंचार्ज वरुणेंद्र राय ने महिला से अभद्रता करते हुए लाठी से उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद घायल महिला ने अपनी आप बीती सुनाई, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा।

मामला तूल पकड़ने के बाद आरोप है कि दरोगा दोबारा महिला के घर पहुंचे। महिला के मुताबिक, उन्होंने उसे कानूनी कार्रवाई के बारे में समझाया और प्रार्थना पत्र देने की बात कही। इसके बाद महिला से ऐसा वीडियो भी बनवाया गया, जिसमें वह किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहने की बात कहती दिखाई दे रही है।

महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े

फिलहाल वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जांच या कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में जहां महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश दिया है वहीं रक्षक ही भक्षक बन करके महिला के साथ अभ्यता करते हुए लड़कियां बरसाकर घायल कर दिया।

घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता सामने आ सकेगी।

हालांकि इस मामले में सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जिसकी जांच की जा रही है।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story