Chandauli News: विश्व रक्तदाता दिवस पर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने रक्तदान कर, रक्तवीरों को किया सम्मानित

Chandauli News : चंदौली में विश्व रक्तदाता दिवस पर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया, 27 लोगों ने किया रक्तदान।

Ashvini Mishra
Published on: 14 Jun 2026 9:50 PM IST (Updated on: 14 Jun 2026 9:50 PM IST)
Chandauli News: विश्व रक्तदाता दिवस पर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने रक्तदान कर, रक्तवीरों को किया सम्मानित
X

World Blood Donor Day

Chandauli News : चंदौली में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवर को रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और पूरे उत्साह के रक्तदान किया। ब्लड बैंक चंदौली में जन सहयोग संस्थान की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 27 रक्तवीरों ने रक्तदान कर महादान के भागी बने। मुख्य अतिथि सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए आगे आने लिए जागरूक और प्रेरित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान कर लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। हम सभी को विभिन्न मौकों पर रक्तदान करना चाहिए। शादी की सालगिरह की खुशियां हो या बच्चों का जन्मदिन। पूर्वजों की जयंती और पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर भी रक्तदान कर उसे यादगार बनाया जा सकता है। इससे रक्त की कमी को पूरा किया जा सकता है। आह्वान किया कि आगामी 1 जुलाई को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन अवसर पर बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, ताकि लोग अपनी स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए आगे आएं और समाज मे एक सकारात्मक संदेश जाय।

साथ ही उन्होंने यह भी भरोसा दिया कि रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले युवाओं, संस्थाओं और संगठनों को सम्मानित करने और उनका हौसला बढ़ाने का काम किया जाएगा। चंदौली चैयरमैन सुनील यादव गुड्डू ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। रक्तदान के लिए आज युवाओं की भीड़ देखकर ऐसा लग रहा है कि चंदौली के युवा रक्तदान की लेकर न केवल जागरूक हैं बल्कि सजग भी हैं। उन्होंने रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय युवाओं के प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सुरज कुमार, देवेंद्र सिंह, सुधांशु कुमार, रवि प्रकाश शर्मा, दीपक मौर्या, संजय कन्नौजिया, राहुल राठौर, कमलेश यादव, नीरज प्रताप मित्रा, अभय गुप्ता, उत्कर्ष दुबे, अभिषेक गुप्ता, उदय प्रताप, राहुल कुमार, प्रेम चंद्र मौर्या, नरसिंघ सिंह, प्रियांशु वर्मा, राजीव कुमार, हिमांशु वर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, आशुतोष मौर्या, संदीप मौर्या, विजयलक्ष्मी, इंदु कांत तिवारी, सुशील पाण्डेय ने रक्तदान किया और इस दौरान अजीत सोनी, अंकित सिंह, चन्द्रबली पासवान, शमशाद अंसारी, प्रियंका गुप्ता, सोनी मौर्या, कविता, शिल्पा सिंह उपस्थित होकर अपना योगदान प्रदान किए l

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story