TRENDING TAGS :
Chandauli News : नहर में युवक का शव मिला, गले पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी
Chandauli News : चंदौली की नहर में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, गले पर चोट, पुलिस कर रही शव की शिनाख्त और पोस्टमार्टम
Young Man Found Dead in Canal in Chandauli ( Image From Social Media )
Chandauli News : चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के मड़ई (झंडापुर) गांव मैं उसे समय हड़कंप मच गया जब नहर में एक अज्ञात युवक का शव दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर में गले पर गंभीर चोट के निशान होने से ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना के बाद तत्काल अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख्त एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई।
आपको बता दें कि चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के मड़ई झंडापुर गांव के समीप बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने नहर किनारे एक शव देखा। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला।मृतक युवक शर्ट, बनियान और पैंट पहना हुआ है। मृतक क़ी उम्र करीब 22 साल बताई जा रही है। पुलिस ने आस पास के गांव से जुटे करीब सैकड़ो ग्रामीणों से पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। ग्रामीण आशंका का व्यक्त कर रहे हैं कि मृतक के गले पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे आशा जताया जा रहा है कि युवक की हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया गया है।
हालांकि पुलिस अपने माध्यम से शव की पहचान व मृत्यु के करनी का पता लगाने में जुटी हुई है। सबसे बड़ी बात है कि नहर में पानी का बहाव भी नहीं है और कहां से शव कैसे आया यह भी जांच का विषय बना हुआ है।अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सब की पहचान का प्रयास किया जा रहा है हत्या हुई है या डूबने से मौत हुई है अभी इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।


