Chandauli News: ट्रेन से कट कर युवक की मौत,साथ अचेत मिली युवती, जानिए क्या है मामला

Chandauli News| ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ एक युवती अचेत अवस्था में मिली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानिए घटना की पूरी जानकारी और अब तक सामने आए तथ्य।

Ashvini Mishra
Published on: 10 July 2026 11:18 AM IST
Chandauli News
X

Chandauli News(Photo-Social Media)

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र के तुलसी आश्रम-नोनार रेलवे स्टेशन के समीप बीती देर रात्रि एक दर्दनाक घटना सामने आई। रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवती अचेत अवस्था में मिली। घटना की जानकारी रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद सकलडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने अचेत युवती को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। वहीं, मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेंद्र निषाद ने बताया कि युवती से पूछताछ के दौरान उसके पास मौजूद मोबाइल और उसके द्वारा बताए गए पते के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया। सूचना मिलने पर दिलदारनगर थाना क्षेत्र के निवासी युवती के परिजन अस्पताल पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद उसे अपने साथ घर ले गए।

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री मानसिक रूप से अस्वस्थ है।मृतक को पहचानने से इंकार कर दिया। उपचार के दौरान युवती बार-बार अपने प्रेमी से मिलने की जिद करती रही, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और साथ में घटनास्थल तक पहुंचे थे। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

मृत युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क करने के साथ ही गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि मृतक की पहचान और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। सकलडीहा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी जाएगी। फिलहाल शव को सुरक्षित रखकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच जारी है।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story