TRENDING TAGS :
यूपी में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण? इस जिले में तय समय से पहले आएगा नजर, जानें अपने शहर का टाइम
Chandra Grahan 7 Sept 2025: राजधानी लखनऊ में रविवार रात्रि 09.57 बजे चंद्र ग्रहण शुरू होगा और रात में 01.27 बजे समापन होगा।
Chandra Grahan 7 Sept 2025
Chandra Grahan 7 Sept 2025: साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण आज (07 सितंबर 2025) रात लग रहा है। चंद्र ग्रहण के आरंभ होने से नौ घंटे पहले सूतक काल लग जाएगा। भारत में चंद्र ग्रहण दिखायी देगा। इसलिए सूतक काल यहां मान्य होगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ही नहीं अन्य जनपदों में भी ग्रहण नजर आएगा। ज्योतिषों के मुताबिक राजधानी लखनऊ में रविवार रात्रि 09.57 बजे चंद्र ग्रहण शुरू होगा और रात में 01.27 बजे समापन होगा। चंद्र ग्रहण से नौ घंटे सूतक लग जाएगा। सूतक काल में कोई भी शुरू कार्य करना वर्जित माना गया है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में चंद्र ग्रहण के समय में थोड़ा परिवर्तन है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज जनपद में चंद्र ग्रहण की शुरूआत 08.58 बजे होगी और समापन रात्रि 02.25 पर होगी। इसलिए प्रयागराज में सूतक रविवार दोपहर दो बजे से लगेगा। इसके साथ ही वाराणसी जनपद में भी चंद्र ग्रहण दिखायी देगा।
साल के दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण वाराणसी में रात 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा और समापन 8 तारीख को 1 बजकर 26 मिनट पर होगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण दृश्यमान है। इसलिए सूतक काल भी यहां पर मान्य होगा। इसके अलावा गाजियाबाद, अलीगढ़ और कानपुर जनपद में रविवार रात्रि 9ः58 बजे से लेकर देर रात 01ः26 तक चंद्र ग्रहण दिखायी देगा।
भारत के साथ ही इन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण
पितृपक्ष के शुभारंभ पर भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि पर रविवार को चंद्र ग्रहण लग रहा है। भारत के साथ ही हिंद महासागर, पश्चिमी प्रशांत महासागर, पूर्वी अटलांटिक महासागर, एशिया, आस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका और यूरोप में भी चंद्र ग्रहण नजर आएगा।


