×

शामली: पैगंबर पर अभद्र टिप्पणी, मुस्लिम समाज में रोष, 1 युवक गिरफ्तार

priyankajoshi
Published on: 12 Jan 2018 8:54 AM GMT
शामली: पैगंबर पर अभद्र टिप्पणी, मुस्लिम समाज में रोष, 1 युवक गिरफ्तार
X

शामली: यह मामला कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरु का है। जहां वॉट्सएप ग्रुप पर पैगंबर मौहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी पर शुक्रवार (12 दिसंबर) को मुस्लिम समाज ने रोष जताया है।

आरोपी युवक के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाए जाने की मांग की है। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

क्या था मामला?

जहां गांव गंगेरू निवासी कपिल कुमार ने विलेज मास्टर नाम से वॉट्सएप ग्रुप बना रखा है। आरोप है कि कई दिन पहले गांव के ही रवि पुत्र वीरसेन ने ग्रुप में पैगंबर पर अभद्र टिप्पणी की। इससे मुस्लिम समाज के लोगों में रोष फैल गया। गुरुवार को समाज के दर्जनों लोग गांव के मेन बस स्टैंड पर जमा हो गए। लोगों ने ग्रुप एडमिन और टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक रवि को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने गांव के बस स्टैंड पर जमा होकर आरोपी युवक के खिलाफ रासुका लगाए जाने की मांग करते हुए जमकर हंगामा प्रदर्शन किया।

सूचना पर थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इस पूरे मामले की तफतीश शुरू कर दी है।

क्या कहा प्रदर्शनकारी ने?

प्रदर्शनकारी सरवर अंसारी ने बताया कि कल कश्यप समाज के एक लड़के रवि ने हजूर साहब की शान में वॉट्सएप पर गलत टिप्पणी कर दी थी। उसके विरोध में सब लोग इक्कट्ठा हुए और रासुका लगाने की मांग कर रहे है। कांधला थानाध्यक्ष ने रासुका लगाने का आश्वासन दिया है। अंसार का कहना है कि अगर भविष्य में भी कोई किसी भी समाज का व्यक्ति किसी भी धर्म पर टिप्पणी करता है, तो उस पर रासूका लगाई जाए।

क्या कहा ग्राम प्रधान ने?

ग्राम प्रधान गंगेरू संजीव ने बताया कि कल कश्यप समाज के एक लड़के ने हजरत सहाब की शान के खिलाफ वॉट्सएप पर कुछ डाल दिया उसी को लेकर गांव में रोष है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष ने क्या बताया?

थानाध्यक्ष ओपी चौधरी ने बताया कि गांव गंगेरू के रवि नाम के युवक ने एक विशेष समुदाय के प्रति वॉट्सएप पर टिप्पणी कर दी थी। जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और जिस ग्रुप पर पोस्ट की गई है। उसके एडमिन की तलाश की जा रही है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story