तंत्र-मंत्र के चक्कर में 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, नाखून भी उखाड़े

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सात साल के मासूम की तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या कर दी। बच्चे की बेरहमी से हत्या की गई है। उसके हाथों के नाखून निकाल लिए गए हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 23 Jan 2019 4:38 PM IST
तंत्र-मंत्र के चक्कर में 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, नाखून भी उखाड़े
X

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सात साल के मासूम की तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या कर दी। बच्चे की बेरहमी से हत्या की गई है। उसके हाथों के नाखून निकाल लिए गए हैं। इतना ही नहीं बच्चे के पूरे शरीर पर चाकू के निशान हैं। कल से गायब बच्चे की लाश बुधवार सुबह नदी के किनारे मिली।

परिजनों का आरोप, तंत्र-मंत्र की वजह से हत्या

मृत के बच्चों के परिजनों का आरोप है के तंत्र-मंत्र की वजह उसकी हत्या की गई है। परिजनों का कहना है कि हत्यारे उसी के गांव के हैं। सूचना के बाद मौके पर एसपी सिटी, सीओ सदर फारेंसिंक टीम पहुंची है। पुलिस का कहना है कि हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें.....चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक! राजनीति में प्रियंका की एंट्री

यह घटना जिले के थाना सेहरामऊ दक्षिण के भरगवां गांव की है। गांव का 7 साल का मासूम मंयक पुत्र हरीओम बीते मंगलवार की सुबह से ही गायब था। बुधवार सुबह बच्चे का शव नदी के पास पड़ा मिला। उसके पूरे शरीर पर चाकू गोदने के निशान मिले हैं। बच्चे के हाथो के नाखून निकाल लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें.....लोकसभा चुनाव: अमेठी से किस्मत आजमा सकती हैं प्रियंका, रायबरेली से राहुल

गांव के लोगों पर ही पिता का आरोप

मृत मासूम के पिता हरिओम ने कहा कि उनके बच्चे की हत्या तंत्र-मंत्र की वजह से की गई है। उसके नाखून निकाले गए हैं। बच्चे के सिर में गड्ढा किया गया है। पिता ने आरोप लगाया कि बच्चे को गांव के ही लोग उठाकर ले गए हैं। रात में उसकी हत्या कर नदी किनारे फेंक दिया।

यह भी पढ़ें.....गुजरात दंगा: नरोदा पाटिया केस में 4 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

परिजनों की मांग है कि हत्यारे गांव में ही रहते हैं। जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ा जाए। वहीं बच्चे की मां का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना के बाद एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी सीओ सदर बलदेव सिंह खनेङा, थाना एसओ तेजपाल सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें.....यहां मनाया जाएगा बछड़े का बर्थ-डे, 25 हजार लोगों के भोज का हो रहा इंतज़ाम

सीओ सदर बलदेव सिंह खनेड़ा का कहना है कि बच्चे की लाश मिली है। बच्चे के नाखून निकाले गए हैं। उसके शरीर पर चाकू के भी निशान मिले हैं। उन्होंने कहा कि तंत्र-मंत्र के चलते हत्या से इंकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल फारेंसिंक टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

Dharmendra kumar
ABOUT THE AUTHOR

Dharmendra kumar

dharmendrakumar@newstracksite.vocalwire.com
Next Story