Chitrakoot के 42 किसान परिवारों को मिले 1.88 करोड़ रुपये की सहायता राशि

Chitrakoot News: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 42 लाभार्थियों के खातों में 1.88 करोड़ रुपये भेजे गए। 20 परिवारों को जनप्रतिनिधियों ने प्रतीकात्मक चेक भी सौंपे।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 12 Nov 2026 4:24 PM IST (Updated on: 12 Nov 2026 4:25 PM IST)
farmer families of Chitrakoot receive Rs 1.88 crore assistance
X

Chitrakoot के 42 किसान परिवारों को मिले 1.88 करोड़ रुपये की सहायता राशि (Photo- Newstrack)

Chitrakoot News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 4,300 लाभार्थियों को 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की। इस योजना के तहत चित्रकूट जिले के 42 लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 88 लाख 25 हजार रुपये की धनराशि सीधे भेजी गई। इससे दुर्घटना से प्रभावित कृषक परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी और उन्हें मुश्किल समय में सहारा मिल सकेगा।

20 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों ने सौंपे प्रतीकात्मक चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण चित्रकूट कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले की चारों तहसीलों से चयनित 20 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों ने प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। इसके जरिए लाभार्थियों को योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता की जानकारी भी दी गई।

कनिष्ठ सहायकों को भी वितरित किए नियुक्ति पत्र

इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में एक ओर कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी गई, वहीं दूसरी ओर चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत दुर्घटना में प्रभावित किसानों और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, ताकि संकट की घड़ी में उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। चित्रकूट जिले के 42 लाभार्थियों के खातों में पहुंची 1 करोड़ 88 लाख 25 हजार रुपये की सहायता राशि से प्रभावित परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Shukla (Chitrakoot)

sunilshukla@newstracksite.vocalwire.com
Next Story