Chitrakoot News: चित्रकूट में आंगनबाड़ी उन्नयन केंद्र शुरू, बच्चों के विकास पर जोर

Chitrakoot News: डीएम पुलकित गर्ग ने नया बाजार में उन्नयन केंद्र का किया शुभारंभ, सीएसआर फंड से बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं और सर्वांगीण विकास पर दिया गया विशेष जोर।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 24 April 2026 6:54 PM IST (Updated on: 24 April 2026 6:55 PM IST)
Anganwadi Unnayan Center launched in Chitrakoot, emphasis on childrens development
X

चित्रकूट में आंगनबाड़ी उन्नयन केंद्र शुरू, बच्चों के विकास पर जोर (Photo- Newstrack)

Chitrakoot News: चित्रकूट ।जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं उनकी पत्नी,अध्यक्षा आकांक्षा समित चारू चांदवानी तथा भारतीय स्टेट बैंक, सोनेपुर के सहयोग से जनपद मुख्यालय स्थित नया बाजार, गांधी गंज आंगनबाड़ी केंद्र में एक अतिरिक्त उन्नयन केंद्र का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।

डीएम ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने पुत्री का आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकन कराने की पहल की सराहना की थी, जिसके बाद उक्त केंद्र के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ी है तथा अब बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को यहां भेज रहे हैं। बच्चों की बढ़ती संख्या को देखते हुए समीपस्थ भवन में सीएसआर फंड के माध्यम से इस अतिरिक्त उन्नयन केंद्र की स्थापना की गई है।

बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास

इस मौके पर मौजूद आकांक्षा समिति की अध्यक्षा चारू चांदवानी ने कहा कि यह पहल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा खेल-खेल के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र में बच्चों के लिए झूले, विभिन्न प्रकार के शैक्षिक खिलौने तथा मध्य प्रदेश से मंगाई गई गोंद आर्ट जैसी रचनात्मक गतिविधियों की व्यवस्था की गई है।


डीएम पुलकित गर्ग ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र की क्षमता वृद्धि हेतु इस भवन को उन्नयन केंद्र के रूप में विकसित कर बच्चों को समर्पित किया गया है। यहां बच्चों के शैक्षिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक एवं शारीरिक सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में केंद्र में बच्चों की उपस्थिति कम थी, किंतु वर्तमान में इसमें उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।


3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की ऊर्जा एवं कौशल विकास के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में विविध गतिविधियों को प्राथमिकता दी जा रही है। भविष्य में भी विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों का सतत विकास किया जाएगा।

डीएम ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बी.के. शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी बी.एल. गुप्ता सहित भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story